अक्सर खराब सड़कों के बारे में यह सुनने को मिलता है कि यहां सड़क में गड्ढेे नहीं गड्ढेे में सड़क है। रविवार को चेन्नई में जो हुआ, यह कहावत उस पर एकदम सही बैठती है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मध्य प्रदेश प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों को एक-एक लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
केन्द्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 96 हजार किलोमीटर है जो कि आने वाले समय में बढ़कर दो लाख किलोमीटर हो जायेगी।
समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोडशो बिना पूर्वानुमति के हुआ है और उनकी रैली से पहले टाउन हॉल का घेराव किया, जिसके कारण यहां तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी।
निर्भया कांड के पश्चात किशोर न्याय अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ की एक अदालत ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में वयस्क की श्रेणी में रखा और उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अन्नाद्रमुक की प्रमुख वीके शशिकला को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बेंगलुरु की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया। मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी सजा बहाल कर दी थी।
ब्राजील की जेल में संदिग्ध गिरोह के सदस्यों के बीच खूनी झड़प में 26 कैदी मारे गए। मरने वालों में से ज्यादातर कैदियों के सिर काट दिए गए हैं। यह खूनी संघर्ष शनिवार की रात ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांदे दो नोर्ते की अलकाउज जेल में शुरू हुआ।
हरियाणा रोडवेज के एक कंडेक्टर की एक घंटे में तीन बार चेकिंग की गई। उसके पास नकदी की जांच सार्वजनिक तौर पर कपड़े उतारकर की गई। इससे सदमे में आकर उसकी मौत हो गई। इस पूरे वाकया की निंदा करते हुए हरियाणा रोडवेज के सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पंजाब की नाभा जेल में सुरक्षा व्यवस्था तार तार होने का मामला सामने आया है। जेल में कुछ हथियारबंद लोगों ने घुसकर दो आतंकी और एक गैंगस्टर सहित छह कैदियों को भगा दिया है।