Advertisement

Search Result : "Arun kumar tripathi"

राजग ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल

राजग ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादी नेताओं के सपनों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया।
मैं धीरे-धीरे उम्र दराज हो रही हूं- सोनिया गांधी

मैं धीरे-धीरे उम्र दराज हो रही हूं- सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए कहा कि मैं धीरे-धीरे उम्र दराज हो रही हूूं। सोमवार को सोनिया गांधी ने इफ्तार पार्टी दिया था जिसमें राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान बातचीत में सोनिया गांधी ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला दिया।
एमएलसी चुनाव में पिछड़ गया महागठबंधन, भाजपा का डंका

एमएलसी चुनाव में पिछड़ गया महागठबंधन, भाजपा का डंका

बिहार विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे राज्य विधानपरिषद के 24 सीटों के चुनाव में बाजी राजग के हाथ लगी है। इन 24 सीटों में से 12 सीटें सीधे राजग को मिली हैं जबकि एक सीट राजग समर्थित निर्दलीय के हाथ लगी है। राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर बहुप्रचारित जनता महागठबंधन के हाथ 10 सीटें आई हैं।
धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुए आप विधायक मनोज कुमार

धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुए आप विधायक मनोज कुमार

आप के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मनोज ‌कुमार पर उनके पूर्व साझेदार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
मौत से पहले डॉ. शर्मा ने एसटीएफ को सौंपे 200 दस्‍तावेज!

मौत से पहले डॉ. शर्मा ने एसटीएफ को सौंपे 200 दस्‍तावेज!

व्‍यापामं घोटाले की जांच से जुड़े जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅ. अरुण शर्मा की रहस्‍यमय हालत में मौत हो गई है। करीब एक साल पूर्व डीन भी इसी तरह संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे, जिसका राज आज तक नहीं खुला है। कहा जा रहा है कि डॉ. शर्मा ने दो दिन पहले ही व्‍यापमं से जुड़े 200 दस्‍तावेज एसटीएफ को सौंपे थे। एक दिन के अंदर व्‍यापमं से जुड़ी दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कवर स्‍टोरी: ललितगेट में जेटली की जिम्‍मेदारी

कवर स्‍टोरी: ललितगेट में जेटली की जिम्‍मेदारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक दिवसीय मैचों से बैटिंग पावरप्ले भले ही हटा दिया हो, ललित मोदी कांड के बाद लगातार रहस्योद‍्घाटनों से लगता है कि भारतीय क्रिकेट में पावर प्ले और मनी प्ले यानी राजनीति और धन के गठजोड़ का वर्चस्व अपूर्व है। इसमें अपनी करतूतों के कारण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जनमत में धुनाई के बाद अब वित्त मंत्री की बारी है।
अरुण जेटली का कीर्ति आजाद को चिट्ठी प्रलोभन

अरुण जेटली का कीर्ति आजाद को चिट्ठी प्रलोभन

क्या दिल्‍ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष अरुण जेटली डीडीसीए के कथित घपलों और अनियमितताओं को लगातार उजागर रहे भाजपा सांसद कीर्ति आजाद को प्रलोभन देकर अपने पाले में करना चाहते थे? करीब पांच साल पहले के एक पत्र पर नजर डालें तो पहली नजर में ऐसा ही लगता है। यह चिट्ठी अभी सामने आई है।
कीर्ति आजाद ने दी जेटली के खिलाफ एफआईआर की अर्जी

कीर्ति आजाद ने दी जेटली के खिलाफ एफआईआर की अर्जी

संभवत: पहली बार किसी सांसद ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मं‍त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की अर्जी दी है। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आईपी इस्टेट पुलिस थाने को शिकायत भेजकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आजाद ने आरोप लगाया है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जो बार सं‌चालित करता है उस बार में 2 अक्टूबर, 2013 को शराब परोसी गई थी जबकि दो अक्टूबर (महात्मा गांधी का जन्मदिन) पूरे देश में शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन कहीं भी शराब परोसना कानूनन जुर्म है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement