दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीडीटी में शिकायत दर्ज कराई है। कपिल ने सीबीडीटी चेयरमैन से मिलने का समय भी मांगा।
भ्रष्टचार के आरोपों में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एसीबी ने और मुश्किल में डाल दिया है। दिल्ली टैंकर घोटाले में एसीबी ने केजरीवाल के निजी सचिव और राजनीतिक सलाहकार बिभव कुमार से पूछताछ की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, “आपकी हमसे दुश्मनी है, दिल्ली की जनता से तो बदला मत लो।” अपनी कैबिनेट के दो नए मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी फाइल दबाने को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर रोष जाहिर किया है।
अनशन खत्म होते ही दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आक्रमक हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने टि्वटर पर चार तस्वीर पोस्ट की है और केजरीवाल से सवाल किया है कि अगर मैं भाजपा का एजेंट हूं तो आप इसमें किसके एजेंट हैं। जवाब चुनने के लिए उन्होंने चार विकल्प भी दिए हैं।
आम आदमी पार्टी से निलंबित दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का आज पांचवा दिन है। आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अरविंद केजरीवाल पर पार्टी फंड में हेरा-फेरी का आरोप लगाया। बता दें कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही और उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सलाह दी है। मिश्रा ने हालांकि भर्ती होने से इनकार किया है।
आम आदमी पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अब केजरीवाल के बताए रास्ते पर चल पड़े हैं। जिस तरह शुरूआती दौर में केजरीवाल दिग्गज नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगाते रहे हैं उसी नक्श-ए-कदम पर कपिल को भी देखा जा सकता है। कपिल ने भी एक पत्र के माध्यम से इसे स्वीकार किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आने वाले दिन और परेशानी वाले हो सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो वह केजरीवाल के खिलाफ धरना देंगे।