मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 अक्टूबर को युवा कथाकार पंकज सुबीर के बहुचर्चित उपन्यास अकाल में उत्सव पर केंद्रित एक पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया है।
अमर प्रेम के प्रतीक स्मृतियों की प्रतिध्वनी ऐतिहासिक महलों से निकलकर जब मंच से गूंजती है, तो वह अपने दीर्घ अनुभवों के प्रकाट्य स्वर बनकर आयोजन की सार्थकता को सिद्ध करती हैं।
क्रिकेट के किसी भी स्वरूप में सर्वाधिक एक हजार से अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड मुंबई के 15 वर्षीय प्रणव धनवाडे के नाम हो गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की ओर से आयोजित अंडर-16 अंतर-स्कूली प्रतियोगिता के दौरान भंडारी कप मैच में आर्य गुरुकुल स्कूल के खिलाफ मैच खेलते हुए प्रणव ने यह कारनामा महज 323 गेंद खेलकर पूरा किया। केसी गांधी स्कूल के प्रणव ने 129 चौकों, 59 छक्कों की मदद से 323 गेंदों पर नाबाद 1009 रन बनाए।
16 दिसंबर की शाम हिंदी भवन, दिल्ली में किताबघर प्रकाशन के संस्थापक पं. जगत राम आर्य के जन्मदिन पर कथाकार विवेक मिश्र को उनके उपन्यास ‘डॉमनिक की वापसी’ के लिए ‘आर्य स्मृति साहित्य सम्मान 2015’ प्रदान किया गया। यह सम्मान हर साल साहित्य की किसी एक विधा को प्रकाशन के संस्थापक श्री जगत राम आर्य की स्मृति में दिया जाता है। इस बार उपन्यास विधा की पांडुलिपियां आमंत्रित की गई थीं। तीन सदस्य के निर्णायक मंडल, असगर वजाहत, प्रताप सहगल तथा अखिलेश ने विवेक मिश्र के उपन्यास ‘डॉमनिक की वापसी’ को इस सम्मान के लिए चुना।