Advertisement

Search Result : "Asia Cup Final"

एंडी मरे  और फेडरर संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में

एंडी मरे और फेडरर संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में

ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-6, 6-1, 3-6, 4-6, 6-1 से हराकर सातवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इटली को हरा जर्मनी यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

इटली को हरा जर्मनी यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

यूरो कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में रविवार को जर्मनी ने पेनल्टी शूटआउट में इटली को 6-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही यह मैच यूरो कप के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में भी शुमार हो गया।
ब्र‍ेग्जिट के बाद मेग्जिट का भूकंप : प्‍लीज, लौट आओ मेसी

ब्र‍ेग्जिट के बाद मेग्जिट का भूकंप : प्‍लीज, लौट आओ मेसी

देश बड़ा है या क्‍लब ? जो लोग लियोनेल मेसी के खेल में कोई कमी नहीं ढूंढ़ पाते, वे अंत में यही सवाल उछाल देते हैं। जैसा कि इन दिनों हो रहा है। आलोचक आंकड़ों के जरिये यह कुतर्क दे रहे हैं कि लियोनेल मेसी का दिल देश के लिए नहीं, क्‍लब के लिए धडक़ता है। क्‍लब के लिए वह जी-जान एक कर देते हैं लेकिन देश के लिए उनके मन में तरंगें तक नहीं उठतीं। और यह सब ऐसे खिलाड़ी के लिए कहा जा रहा है जो कई वर्षों से अर्जेंटीना की टीम की ताकत बना हुआ है। जिसके बूते अर्जेंटीना की टीम विश्वकप फाइनल खेलती है, लगातार दो बार कोपा अमेरिका कप के फाइनल में पहुंची है। कोई यह सवाल नहीं उठाता कि अर्जेंटीना तो फाइनल में पहुंचने लायक ही नहीं थी लेकिन इसके बावजूद मेसी उसे यहां तक ले आए। हां, फाइनल न जीत पाने का ठीकरा आलोचक जरूर उनके सिर पर फोड़ते रहे हैं। देश उनके लिए क्‍या है? यह उनका संन्यास का फैसला ही बता देता है।
विमान पर रजनीकांत की ‘कबाली’ का प्रचार

विमान पर रजनीकांत की ‘कबाली’ का प्रचार

रजनीकांत लार्जर दैन लाइफ हो गए हैं। उनके प्रशंसक या उनकी फिल्मों को लेकर नए प्रयोगों का कोई सानी नहीं है। इस बार एयर एशिया एयरलाइन ने उनकी नई फिल्म कबाली के लिए नया प्रयोग किया है।
वेस्टइंडीज को हराकर आस्ट्रेलिया फाइनल में

वेस्टइंडीज को हराकर आस्ट्रेलिया फाइनल में

विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने ब्रिजटाउन केनसिंगटन ओवल में वेस्टइंडीज को सातवें मैच में छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में जगह बनाई।
पुख्‍ता सुरक्षा के बीच फ्रांस में यूरो कप फुटबॉल का आज से आगाज

पुख्‍ता सुरक्षा के बीच फ्रांस में यूरो कप फुटबॉल का आज से आगाज

आतंकी हमले की धमकी के बाद पुख्‍ता सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच शुक्रवार को फ्रांस में यूरो कप का आगाज होगा। फुटबॉल का मिनी वर्ल्ड कहे जाने वाले यूरो कप का उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबले का आयोजन राजधानी पेरिस से 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित "डि फ्रांस" में होगा।
भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

भारत के लखनऊ में होगा अगला जूनियर हॉकी विश्व कप

अगला जूनियर हॉकी विश्व कप इस साल आठ से 18 दिसंबर तक लखनऊ में खेला जायेगा। इसमें 16 टीमें भाग लेंगी जिनमें गत चैम्पियन जर्मनी, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, भारत, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और स्पेन शामिल हैं।
सेरेना फ्रेंच ओपन के फाइनल में, क्‍या इस बार ग्राफ से होगी बराबरी

सेरेना फ्रेंच ओपन के फाइनल में, क्‍या इस बार ग्राफ से होगी बराबरी

सेरेना विलियम्स ने पेरिस में इतिहास रचने की उम्मीदों को जीवंत रखते हुए शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में किकी बर्टन्स को 7-6, 6-4 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। लगातार दूसरे दिन 34 साल की अमेरिकी सेेरेना को जूझना पड़ा और कई मौकों पर वह लय में भी नहीं दिखी लेकिन अंतत: जीत दर्ज करने में सफल रही।
आईपीएल डायरी : बेस्‍ट बॉलिंग के सामने बेस्‍ट बैटिंग हुई नतमस्‍तक

आईपीएल डायरी : बेस्‍ट बॉलिंग के सामने बेस्‍ट बैटिंग हुई नतमस्‍तक

आईपीएल के फायनल में टूर्नामेंट की बेस्‍ट बॉलिंग ने बेस्‍ट बैटिंग को हरा दिया। विराट कोहली एंड कंपनी के पास क्रिस गेल की पारी के बाद मौका था कि वह पहली बार चैंपियन बन जाती, लेकिन विराट और एबी डिविलीयर्स की जल्‍दबाजी ने वार्नर के गले में जीत की माला डाल ही दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement