Advertisement

Search Result : "BSP chief"

सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का आज यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उन्होंने पंजाब की कमान ऐसे समय में संभाली थी जब अस्सी के दशक में उग्रवाद वहां चरम पर था।
चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त, फरवरी में संभालेंगे पद

चंद्रशेखरन टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त, फरवरी में संभालेंगे पद

साफ्टवेयर और लोहा से नमक तक बनाने वाले देश के प्रमुख औद्योगिक घराने टाटा की धारक कंपनी टाटा संस ने समूह की एक कंपनी टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को अपना नया कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की।
अखिलेश ने मंत्रियों, विधायकों से कहा टिकट की चिंता न करें, तैयारी करें

अखिलेश ने मंत्रियों, विधायकों से कहा टिकट की चिंता न करें, तैयारी करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का समय नजदीक आने के साथ राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने मंत्रियों और विधायकों से कहा कि वे टिकट की चिंता नहीं करें। उन्होंने अपने निकट सहयोगियों के साथ चुनावी रणनीति तैयार की।
मुलायम का यूटर्न : कहा-अखिलेश ही होंगे अगले मुख्यमंत्री

मुलायम का यूटर्न : कहा-अखिलेश ही होंगे अगले मुख्यमंत्री

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री चुनाव को लेकर अपना रूख बदलते हुए मंगलवार को कहा कि अखिलेश ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।
बसपा के 100 उम्मीदवारों में 36 मुस्लिम

बसपा के 100 उम्मीदवारों में 36 मुस्लिम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम-ब्रामण के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी :बसपा: ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 100 उम्मीदवारों के नाम का एेलान कर दिया।
उप्र में 11 फरवरी से आठ मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान

उप्र में 11 फरवरी से आठ मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 11 फरवरी से लेकर आठ मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा। वहीं, पंजाब और गोवा में एक ही दिन चार फरवरी को मतदान होगा तथा उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में चार और आठ मार्च को मतदान होगा। इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को होगी।
केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधा

केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधा

तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और इसे बदले की राजनीति वाली कार्रवाई बताया। मोदी के कटु आलोचक केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के पीछे मूल कारण यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर किए जाने का विरोध किया था।
अखिलेश के पक्ष में शीला दीक्षित हटने को तैयार, गठबंधन की संभावना

अखिलेश के पक्ष में शीला दीक्षित हटने को तैयार, गठबंधन की संभावना

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समान विचारधारा वाली सपा जैसी पार्टियों के साथ चुनाव से पहले गठबंधन किए जाने की संभावना से आज इनकार नहीं किया। वहीं, इसकी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने युवा अखिलेश यादव के पक्ष में इस मुकाबले से हटने की पेशकश की है।
उत्तर प्रदेश में विकास का 14 साल का वनवास खत्म करे जनता : मोदी

उत्तर प्रदेश में विकास का 14 साल का वनवास खत्म करे जनता : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास पिछले 14 साल से वनवास भोग रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता को राहत दिलाने के लिये राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव एक जिम्मेदारी के तौर पर लड़ना होगा। मोदी ने एक बार फिर सबका साथ-सबका विकास का नारा बुलन्द करते हुए प्रदेश की जनता का आहवान किया कि वह जात-पात और अपने-पराये की भावना से उपर उठकर विकास के लिये भाजपा को वोट दे।
रावत का पाकिस्तान को दो टूक संदेश, हमें कोई कमजोर नहीं समझे

रावत का पाकिस्तान को दो टूक संदेश, हमें कोई कमजोर नहीं समझे

नए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है। बिपिन रावत ने कहा है कि हमारा देश और सेना अमन और शांति चाहती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम कमजोर हैं और अगर जरूरत आई तो अपनी ताकत का इस्तेमाल करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement