संयोग देखिए जिस दिन संजय दत्त भूमि से अपनी नई फिल्मी पारी शुरू कर रहे हैं, उसी दिन जस्टिस कोडे भी पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। जस्टिस कोडे वही हैं जिन्होंने असल जिंदगी में संजय दत्त को सजा सुनाई थी। जस्टिस पीडी कोडे आने वाली फिल्म जेडी में जज की भूमिका निभा रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘भूमि’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभी तक हीरो के रुप में नजर आने वाले संजू बाबा इस फिल्म में पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
आखिर दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह भाजपा में शामिल हो गई। महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।