Advertisement

Search Result : "Bhopal begging ban"

सूरत में अरबपति भजियावाला ने 700 डमी एकाउंंट के जरिए कालेधन को किया सफेद

सूरत में अरबपति भजियावाला ने 700 डमी एकाउंंट के जरिए कालेधन को किया सफेद

गुजरात में सूरत के अरबपति चाय बेचने वाले भजियावालाके बारे में सीबीआई ने खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि नोटबंदी के बाद किशोर भजियावाला ने कालेधन को सफेद करने के लिए 700 लोगों का इस्तेमाल किया था।
नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को साधने 27 को सोनिया ने बुलाई बैठक

नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को साधने 27 को सोनिया ने बुलाई बैठक

नोटबंदी के बाद बदलते राजनीतिक हालात को अपने पक्ष में करने की कोशिश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 27 दिसंंबर को विपक्षी दलोंं की एक बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी ने नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को और धारदार करने की दिशा में यह पहल खुद अपने स्तर पर शुरू की है। मीटिंग के बाद सभी दल संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।
नोटबंदी : सोनिया को झटका, वामपंथी-नीतीश-शरद पवार ने कहा हम नहीं हैंं साथ

नोटबंदी : सोनिया को झटका, वामपंथी-नीतीश-शरद पवार ने कहा हम नहीं हैंं साथ

नोटबंदी पर विपक्षी दलों की एकता को कायम रखने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है। विपक्षी दलों की 27 दिसंबर को बैठक के बाद अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजे गए निमंत्रण पर वामदलों व नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड ने असमर्थता जताई। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी इसमें भाग लेने से इनकार किया है।
राष्ट्रहित में कठिन फैसले लेने से नहीं हिचकिचाएंगे : मोदी

राष्ट्रहित में कठिन फैसले लेने से नहीं हिचकिचाएंगे : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और सुधारों को आगे बढ़ाने का संकेत देते हुये आज कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रहित में कठिन फैसले लेने से नहीं हिचकिचायेगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी कुछ समय की परेशानी है।
कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष अरबपति भाजपा नेता कालेधन को करवाता था सफेद!

कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष अरबपति भाजपा नेता कालेधन को करवाता था सफेद!

आयकर विभाग की टीम ने भाजपा के नेता और महानगर कोऑपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सुशील वासवानी के 8 ठिकानों पर छापे मारे। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक सुशील वासवानी और उनका परिवार महानगर बैंक के जरिए ब्लैक मनी को वाइट करने का काम कर रहा था।
नोटबंदी में कनफ्यूज्ड ट्रैफिक सिग्नल जैसा बर्ताव कर रही मोदी सरकार : राहुल

नोटबंदी में कनफ्यूज्ड ट्रैफिक सिग्नल जैसा बर्ताव कर रही मोदी सरकार : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैंकों में पुराने नोट जमा करने के बाबत नियमों में बार-बार किए जा रहे बदलाव पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि मोदी सरकार ऐसे कनफ्यूज्ड ट्रैफिक सिग्नल की तरह बर्ताव कर रही है, जिसमें एक ही समय में अलग-अलग रंगों की बत्तियां जलती हैं।
नोटबंदी पर ज्योतिषियों की राय, पीएम की ग्रहदशा भाजपा को हार का मुंह दिखाएगी

नोटबंदी पर ज्योतिषियों की राय, पीएम की ग्रहदशा भाजपा को हार का मुंह दिखाएगी

देशभर के ज्योतिषियों ने भविष्‍यवाणियां की है कि यूपी, पंजाब और गोवा सहित पांच राज्‍यों में भाजपा को नोटबंदी के बाद भारी राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ेगा। पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हालत बेहद पतली होने वाली है। चुनावों के दौरान किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला।
'नोटबंदी से कुछ नहीं हुआ, लोगों ने बस कतारों में लग जान गंवाई'

'नोटबंदी से कुछ नहीं हुआ, लोगों ने बस कतारों में लग जान गंवाई'

महाराष्‍ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
बेईमानों को बचाने का प्रयास कर रहा है विपक्ष : मोदी

बेईमानों को बचाने का प्रयास कर रहा है विपक्ष : मोदी

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल संसद में कामकाज नहीं चलने दे रहे हैं और बेईमानों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रष्टाचार और कालाधन के मुद्दे पर चर्चा से एक महीने तक भागता रहा।
पतंजलि में खरीददारी डिजिटल पेमेंट के जरिए चाहते हैं बाबा रामदेव

पतंजलि में खरीददारी डिजिटल पेमेंट के जरिए चाहते हैं बाबा रामदेव

मोदी सरकार की कैशलेस इकॉनमी की पहल का बाबा रामदेव अब पूरी तरह साथ दे रहे हैं। वह पतंजलि स्टोर्स को डिजिटल पेमेंट के लिए तैयार करने में लगे हैं। इसके लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह में उन्होंने पांच बैंकों से बातचीत की थी। उन्होंने बैंकों से पतंजलि के सभी स्टोर्स को लिंक करने के लिए कहा था ताकि ग्राहक के लिए कार्ड, वॉलिट और अन्य डिजिटल माध्यमों से पेमेंट करने की सुविधा शुरू हो सके।
Advertisement
Advertisement
Advertisement