महाराष्ट्र के उल्लासनगर में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। मिठाई दुकान से चोरी के आरोप में पिछड़ी जाति के दो बच्चों को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया।
यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों की पीड़ा पर ध्यान दिलाते हुए उनके लिए सहयोग बढ़ाने और जागरुकता फैलाने का आह्वान किया है। पीसी ने इस सप्ताह जिम्बाब्वे का दौरा किया जहां वह यौन हिंसा के पीड़ित बच्चों से मिली और उनकी खौफनाक दास्तां सुनी।
पिछले साल कथित तौर पर दंपति के 15 वर्षीय बेटे मैडोक्स को लेकर हुए विवाद के बाद सितंबर में जोली :41: ने तलाक की अर्जी दायर की थी। इसकी एफबीआई और लॉस एंजिलिस काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ चिल्ड्रेन एंड फैमली सर्विस्ज ने जांच भी की थी। अंतत: एजेंसी ने पिट को क्लीनचिट दे दी थी।
महाराष्ट्र में मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। पद के लालच में एक मां ने यहां अपने तीसरे बच्चे को नकार दिया। बाद में मामले के कोर्ट पहुंचने पर वहां डीएनए टेस्ट से मां के झूठ का खुलासा हुआ।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में जेटी टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 65 लोग लापता हो गए हैं। हादसा भद्रेश्वर पुलिस थाना के तहत तेलिनीपारा घाट पर नदी पार करते समय हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी व्यक्त करते हुए हादसे की जानकारी ली। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
जम्मू-कश्मीर में हो रहे भारी हिमस्खलन के कारण में हालात काफी नाजुक हो गए है। हिमस्खलन के कारण बटालिक सेक्टर के तीन जवान लापता हो गए था, जिनमें से दो जवानों का शव मिल गया है। वहीं, तीसरे जवान की तलाश अभी भी जारी है।
हरियाणा के नरवाना में भाखड़ा नहर में 12 लाशें मिलने से चारो ओर हड़कंप मच गया। भाखड़ा मेन लाइन की नरवाना ब्रांच को सफाई के लिए बंद किया गया था। सफाई के दौरान एक के बाद एक मिली कई लाशें मिलने से लोग सकते में आ गए।
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि पाकिस्तान में लापता हुए हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादा नशीन और उनके भतीजे के लापता होने का मुद्दा भारत ने पाकिस्तान के समक्ष उठाया है।
बीएमसी यानि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक नतीजों में शिवसेना सबसे आगे है। भाजपा दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है। मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे।