Search Result : "Book people"

नाइजीरियाई छात्रों पर हुए हमले में पांच लोग गिरफ्तार

नाइजीरियाई छात्रों पर हुए हमले में पांच लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 12वीं के छात्र की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और नाइजीरियाई छात्रों के बीच हुई मारपीट के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
भूमध्य सागर में करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका

भूमध्य सागर में करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका

लीबिया के पास भूमध्य सागर में करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका है। एक बचाव नौका को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है।
संसद हमले के बाद थेरेसा ने कहा, हम आतंकवाद के सामने झुकने वाले नहीं

संसद हमले के बाद थेरेसा ने कहा, हम आतंकवाद के सामने झुकने वाले नहीं

ब्रिटेन में संसद परिसर के बाहर इस्लाम संबंधित आतंकी हमले में एक संदिग्ध आतंकी ने कार से कई राहगीरों को कुचला और एक पुलिस कर्मी को चाकू मार दिया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग घायल हो गए। ब्रिटिश संसद पर हुए इस हमले की विश्वत के कई देशों के अध्यरक्षों ने कड़े शब्दोंा में निंदा की है। इस मुश्किल घड़ी में सभी ब्रिटेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
‘सीबीएफसी की नियम पुस्तिका पर पुनर्विचार करने की जरूरत है’

‘सीबीएफसी की नियम पुस्तिका पर पुनर्विचार करने की जरूरत है’

हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सेंसर बोर्ड को अपनी नियम पुस्तिका पर पुनर्विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा, सेंसर बोर्ड के दिशा-निर्देशों को लिखे हुए छह दशक से अधिक समय बीत गया है इसलिए इस पर एक बार पुनर्विचार करना चाहिए।
उत्तरी सीरिया की मस्जिद पर हमला, 42 लोगों की मौत

उत्तरी सीरिया की मस्जिद पर हमला, 42 लोगों की मौत

उत्तरी सीरिया के एक गांव में स्थित मस्जिद पर हुए हवाई हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने इस खबर की जानकारी दी।
चम्मच, प्लेट, कलम, किताब से भी महिलाएं कर सकती हैं आत्मरक्षा

चम्मच, प्लेट, कलम, किताब से भी महिलाएं कर सकती हैं आत्मरक्षा

कलम, किताब, चम्मच, प्लेट महिलाओं के लिए हथियार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा वे अपनी उंगलियों, मुक्कों और अपने पावों से भी बुरी नजर डालने वाले मजनुओं को ढेर कर सकती हैं।
लिंकन के दुख की अलग कहानी कहती है यह किताब

लिंकन के दुख की अलग कहानी कहती है यह किताब

फोलियो पुरस्कार प्राप्त लेखक जॉर्ज सौंडर्स अपना नया उपन्यास लिंकन इन द बाड्रो लेकर आए हैं। एक अकेली रात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस उपन्यास में लेखक ने 11 वर्षीय बेटे विली की मौत से आहत अब्राहम लिंकन के दुख को दर्शाया गया है। यह वही वक्त था जब अमेरिका में गृहयुद्ध को लेकर नाराजगी उफान पर थी।
इस्लामी पुस्तकों के जखीरे में ऋगवेद-रामायण-गीता को करीने से संजोकर रखा गया

इस्लामी पुस्तकों के जखीरे में ऋगवेद-रामायण-गीता को करीने से संजोकर रखा गया

इस्लामी शिक्षा के बड़े संस्थान में उर्दू-अरबी और फारसी की पुरानी रचनाओं का होना कोई बडी बात नहीं। लेकिन इस्लाम से संबंधित पुस्तकों के जखीरे में संस्कृत में रचित ऋगवेद से लेकर रामायण व भगवत गीता को करीने से संजोकर रखा जाए तो यह काफी रोचक बात है। देवबंद के मशहूर इस्लामी शिक्षा केन्द्र दारूल उलूम में ये प्राचीन हिन्दू धार्मिक ग्रंथ कुरान समेत मजहबी इस्लामी शिक्षा से जुड़ी पुस्तकों के साथ प्रमुखता से उसके पुस्तक खजाने का हिस्सा हैं।
ट्रम्प के प्रतिबंध के बाद अमेरिका ने 60,000 वीजा रद्द किये

ट्रम्प के प्रतिबंध के बाद अमेरिका ने 60,000 वीजा रद्द किये

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुस्लिम बहुल सात देशों के लोगों पर प्रतिबंध लगाने वाले विवादित आव्रजन आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद से अमेरिका ने 60,000 वीजा रद्द किए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement