प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा के दौरान भारत और इस्राइल अपने अपने संबंधों को बढ़ायेंगे और कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान रक्षा और साइबर सुरक्षा पर भी सहयोग की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम मोदी को विशेष सम्मान देते हुए खुद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।
भारत ने चीन के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा का उल्लंघन किया है। साथ ही चीन की धमकी के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि 2017 का भारत 1962 के भारत से काफी अलग है।
चीन ने कहा है कि जब तक भारत ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिकों वापस नहीं बुला लेता तब तक कोई सार्थक बात नहीं होगी। सैनिकों की वापसी न होने पर सीमा पर मौजूदा तनाव और बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंच गए हैं। वे अपनी यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम के शताब्दी समारोह से करेंगे। इस वर्ष राज्यप में चुनाव होने से पहले यह पीएम मोदी की चौथी यात्रा है।
चीन अब समुद्र में भी विश्व की महाशक्ति बनना चहाता है। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर अपनी नौसेनिक क्षमता को बढ़ा रहा है। अब उसने नई पीढ़ी के 10 हजार टन वजनी विध्वंशक युद्धपोत का निर्माण शुरू किया है। घरेलू डिजाइन पर आधारित यह युद्धपोत शंघाई के जियांगन शिपयार्ड समूह में बनाया जा रहा है।
सिक्किम क्षेत्र में दो भारतीय बंकर तबाह करने के बाद कूटनीतिक विरोध दर्ज कराते हुए चीन ने उल्टे भारत पर ही चीन की सीमा में घुसपैठ करने का आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका सहित तीन देशों की यात्रा के लिए आज रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री पहले पुर्तगाल और नीदरलैंड जाएंगे और उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने अमेरिका जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे से पहले एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने एक बड़े हादसे को टाल दिया। सीएम योगी की आज दरभंगा के ऐतिहासिक मैदान में जनसभा है, लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही सभा के आयोजन के लिए बना पंडाल गिर गया है।