अपनी बेसुरी आवाज और रैप से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली 'ढिंचैक पूजा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। वो ये कि 'ढिंचैक पूजा' के यूट्यूब पेज से एक गाने को छोड़कर उनके सारे गाने गायब हो गए हैं।
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें हमले के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही आर्मी चीफ बिपिन रावत और गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम श्रीनगर रवाना हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की केंद्र के पशु बिक्री बैन नोटिफिकेशन पर लगाई गई रोक को जारी रखा है। साथ ही इस रोक को पूरे देश में लागू करने का निर्णय दिया है।
सीबीएसई ने आज 12वीं क्लास का परिणाम जारी कर दिया है। एमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल 99.6 प्रतिशत अंक के साथ इस बार की टॉपर बनी है। रिजल्ट आ जाने से छात्रों में बेहद खुशी है।
आल इंडिया किसान सभा का कहना है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना के तहत घोटाला किया जा रहा है। सभा का कहना है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली को किसानों के बकाया दावो के बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
ईवीएम के मुद्दे पर चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष बंटा नजर आया। ईवीएम से टेपरिंग की बात कर रहे सौरभ भारद्वाज अब वीवीपैट से चुनाव कराने की बात कर रहे हैं तो बसपा बैलेट पेपर से चुनाव के हक में हैं। जदयू के के सी त्यागी ने आयोग से चुनाव को लेकर विश्वास बहाल करने को कहा है। इस दौरान आयोग ने ईवीएम से सिक्योरिटी फीचर को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया।