दिल्ली मेट्रो ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस देने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। यात्रिं तो कार्ड रिचार्ज करने या टोकन खरीदने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। यात्री अपने स्मार्टफोन से ही क्यू आर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। अभी कुछ गिने चुने स्टेशन पर ही क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इस सर्विस को एचडीएफसी बैंक ने लांच किया है लेकिन इसे किसी भी बैंक के एप से इस्तेमाल किया जा सकता है।
रक्षामंत्री अरुण जेटली के उस बयान पर कि भारत 1962 वाला नहीं रहा और 2017 तक काफी बदल चुका है, आज चीन ने भी कहा कि चीन भी 1962 वाला नहीं रहा है। दोनों देशों के बीच सिक्किम सीमा पर गतिरोध बना हुआ है।
भारत ने चीन के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा का उल्लंघन किया है। साथ ही चीन की धमकी के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि 2017 का भारत 1962 के भारत से काफी अलग है।
चीन ने कहा है कि जब तक भारत ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिकों वापस नहीं बुला लेता तब तक कोई सार्थक बात नहीं होगी। सैनिकों की वापसी न होने पर सीमा पर मौजूदा तनाव और बढ़ेगा।
चीन अब समुद्र में भी विश्व की महाशक्ति बनना चहाता है। इसके लिए वो बड़े पैमाने पर अपनी नौसेनिक क्षमता को बढ़ा रहा है। अब उसने नई पीढ़ी के 10 हजार टन वजनी विध्वंशक युद्धपोत का निर्माण शुरू किया है। घरेलू डिजाइन पर आधारित यह युद्धपोत शंघाई के जियांगन शिपयार्ड समूह में बनाया जा रहा है।
सिक्किम क्षेत्र में दो भारतीय बंकर तबाह करने के बाद कूटनीतिक विरोध दर्ज कराते हुए चीन ने उल्टे भारत पर ही चीन की सीमा में घुसपैठ करने का आरोप लगाया है।
अक्टूबर से मैजेंटा और पिंक लाइन्स पर चलने वाली पहली चालक रहित मेट्रो में ऑटोमेशन का स्तर काफी हाई होगा। पहले इसे ऑपरेटर्स की मदद से चलाया जाएगा और धीरे-धीरे इन्हें ऑटो मोड में शिफ्ट किया जाएगा।
केरल को कोच्चि मेट्रो की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन कर मेट्रो में सफर किया। कोच्चि मेट्रो को देश का पहला एकीकृत मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम बताया जा रहा है। 2012 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी।