देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में अक्तूबर में गिरावट रही। पूंजीगत सामान के उत्पादन में कमी तथा विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से अक्तूबर में औद्योगिक उत्पादन 1.9 प्रतिशत घटा है।
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मरीन कॉर्प्स के सेवानिवृत जनरल जेम्स मैटिस को अपने रक्षा मंत्री के रूप में नामित किया है। अपनी सख्त जुबान और इराक एवं अफगानिस्तान के युद्ध के मैदानों के अनुभव को लेकर उनको मैड डॉग कहा जाता है।
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर रविवार को भारतीय नौ सेना दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बजाय वह गोवा में भाजपा के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। नौ सेना दिवस के मौके पर नौसेना चीफ अपने आवास पर कार्यक्रम रखते हैं। लेकिन गोवा में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से रक्षामंत्री इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
नगरौटा आतंकवादी हमले के मद्देनजर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को माना कि सुरक्षा में सुधार की गुंजाइश है क्योंकि पिछले कुछ समय में कुछ सुस्ती आ गई है और जो भी किसी चूक के लिए जिम्मेदार होंगे उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
इस्पात व रिफाइनरी उत्पाद क्षेत्रों के प्रभावी प्रदर्शन के चलते बुनियादी ढांचा क्षेत्र ने अक्तूबर महीने में 6.6 प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की जो कि बीते छह महीने में सर्वाधिक है।
रक्षा मंत्राी मनोहर पर्रिकर दो दिन की बांग्लादेश यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे। वह दोनों देशों के बीच के रक्षा रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए शीर्ष असैनिक और सैनिक नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
बुकिंग काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे पेटीएम, जियोमनी और एयरटेल मनी जैसे ई-बटुए पर अनारक्षित रेल टिकों की बुकिंग शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस कदम से देशभर में कागजविहीन मोबाइल टिकट ऑपरेशन बड़े पैमाने पर बढ़ने में मदद मिलने की संभावना है।
न्यूजीलैंड में रविवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। भूकंप के बाद दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए एक सुनामी चेतावनी जारी की गई है।
पाकिस्ताइन के साथ रिश्तों में तनाव के मौजूदा दौर के बीच देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने परमाणु हमले पर एक गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि वो निजी तौर पर मानते हैं कि भारत को परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं करने संबंधी नीति से अपने को सीमित नहीं करना चाहिए।
पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में दो सैनिक, दो महिलाएं और बीएसएफ के एक अधिकारी शामिल हैं। भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त होने की खबर है।