राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से मीरा कुमार के नाम की घोषणा करने के बाद बिहार के सीएम नीतीश ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि 'बिहार की बेटी' को हार के लिए क्यों चुना गया। उन्होंने कहा था कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में दो बार अवसर आए, तो उस समय क्यों नहीं उन्हें उम्मीदवार बनाया।
दिल्ली कांग्रेस में नाराज नेताओं का विरोध तेज होता जा रहा है। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि अगर पार्टी संभल नहीं रही है तो राहुल गांधी पद छोड़ दे। उनका अध्यक्ष बनना एक आपदा से कम नहीं होगा।
सरकार ने 2000 रुपये के नए नोटों को बंद किए जाने की अटकलों पर आज वस्तुत: विराम लगा दिया और कहा कि नकली नोटों की समस्या पर काबू के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने राज्यसभा में कहा कि इस संबंध में चल रही अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।