जम्मू-कश्मीर में ईद के दिन भी कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये। हालांकि कश्मीर में मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल में उमड़ी यहां करीब 50 हजार लोगों ने नमाज अदा की।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ईद-उल-फितर के मौके पर देश के सभी नागरिकों को मुबारकबाद दी है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की संख्या प्रशासनिक महकमें में काफी खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। जनवरी 2016 तक 1470 आईएएस अधिकारियों का पद रिक्त होने की जानकारी सामने आई है। संसद की एक समिति ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस कमी को पूरा करने के लिए दशकों का वक्त लग जाएगा।
देशभर में मंगलवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह सवेरे ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद पारंपरिक रीति रिवाज के साथ जानवरों की कुर्बानी दी।
पाकिस्तान के अपेक्षाकृत शांत दक्षिणी सिंध प्रांत में आज ईद-उल-अजहा की नमाज के वक्त एक शिया मस्जिद के बाहर दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 13 लोग घायल हो गए।
पिछले 26 सालों में पहली बार बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में आज कर्फ्यू लगाया गया। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में दो युवक की मौत होने के बाद अधिकारियों ने घाटी के सभी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया।