जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आंतकियों ने इस बार जिला पुलिस लाइन को अपना निशाना बनाया है। इस हमलें तीन जवान शहीद हो गए जबकि CRPF के चार जवान समेत 5 लोग घायल हो गए हैं।
संसद के दोनों सदनों में बुधवार को किसानों की खुदकुशी और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। मंगलवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई थी।
पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यूएसनगर जिले में ट्रैक्टर का लोन नहीं चुका पाने की वजह से किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल किसान के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मध्य प्रदेश में कर्ज की समस्या के बोझ तले दबे किसान आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में किसान आंदोलन खत्म होने के बाद भी किसान आत्महत्या का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। आप ये पांच आसन कर हर दिन योग दिवस मना सकते हैं। ये पांच आसन शरीर को स्लिम बनाने के साथ ही आपकी रूह से भी आपका कनेक्शन जोड़ते हैं।
सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में आज एक बेबी ब्वॉय ने जन्म लिया। जिस दौरान इस नन्हें मेहमान का आगमन हुआ उस समय उड़ान की ऊंचाई 35 हजार फीट थी। इससे खुश होकर जेट एयरवेज ने पहले जन्मदिन के उपहार के रूप में नवजात को आजीवन हवाई यात्रा का मुफ्त पास देने का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव पिपलिया व्यास में रविवार को 60 वर्षीय किसान प्यारेलाल ओड ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्यारेलाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। इधर जिला प्रशासन ने तत्काल न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए।