कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसे समय राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में हार के बाद उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
एक व्यवसायी से 25 लाख रुपये लूटने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा इकाई के एक नेता सहित छह युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है।
किसानों के कर्ज माफ करने की योजना पर ऐतराज जताते हुए भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि इस तरह की योजनाओं से बैंक और कर्ज लेने वालों के बीच अनुशासन बिगड़ता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन गुरुवार को नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है।
पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता जूही चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी भाजपा की महिला विंग की महासचिव हैं। जूही चौधरी का नाम तब से सामने आया जब वो यह मामला सार्वजनिक होने के बाद भूमिगत हो गई थी।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने देश में किसानों की मौत को लेकर सरकारी आंकड़ों पर ही सवाल उठा दिए। सांसद ने जोर देते हुए कहा कि देशभर में पिछले दो साल में 50 हजार से ज्यादा किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की, जबकि सरकारी आंकड़ों में यह संख्या 7500 ही है।
बंगाल के जलपाईगुड़ी शिशु तस्करी कांड में भाजपा की महिला नेता का नाम सामने आया है। जांच कर रही सीआईडी ने प्राथमिकी में भाजपा महिला मोर्चा की जलपाईगुड़ी जिला महासचिव जूही चौधरी का नाम मामले में शामिल किया है। जूही फरार है। उसकी तलाश जारी है।
सपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने अपने भाजपा में शामिल होने की तैयारी करने को कोरी अफवाह करार देते हुए कहा कि भाजपा व्यापारी वर्ग का वोट ना मिलने के डर से ऐसी झूठी बातें प्रचारित कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि उनके भाजपा में जाने की बात कोरी अफवाह है। भाजपा उनसे डरी हुई है, इसीलिये वह ऐसी अफवाहें फैला रही है। यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। वह इस मामले में अदालत तक जाएंगे।