प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी जी सी मुर्मू को केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक बनाए जाने के किसी भी प्रयास का विरोध शुरू हो गया है।
अमेरिक के लुइसियाना राज्य में एक सिनेमाघर में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए जबकि सात घायल हैं। एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो लोगों की हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।
घर-घर घूमा, रात-बिरात, मगर एक आवाज, ये बदमस्ती तो होगी, देखा-अदेखा, लिखे में दुक्ख, एक बहुत कोमल तान, मनवा बेपरवाह, अंदमान-निकोबार की लोक कथाएं, पहाड़ और परी का सपना (लोक कथाएं), चांद पर धब्बा, पेड़ बोलते हैं (बाल कहानी संग्रह)। चेखव की कथा पर फिल्म एवं प्रख्यात कथाकार ज्ञानरंजन पर वृत्तचित्र का निर्देशन। घर-घर घूमा कविता संग्रह पर मध्यप्रदेश साहित्य परिषद के रामविलास शर्मा सम्मान से पुरस्कृत, रात-बिरात कविता संग्रह मध्य प्रदेश साहित्य सम्मेलन के वागेश्वरी पुरस्कार तथा मध्य प्रदेश कला परिषद के रजा सम्मान से सम्मानित।
एक अमेरिकी शोधार्थी से कथित बलात्कार के मामले में जाने-माने संस्कृतिकर्मी और फिल्म 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारुखी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर में शुक्रवार सुबह होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। 10 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में दो डॉक्टर भी हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मारे गये लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
केरल के कोझीकोड स्थित कारीपुर हवाई अड्डे पर हवाई अड्डा कर्मचारियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के बीच बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर जबर्दस्त झड़प हुई। इस खूनी संघर्ष में सीआईएसएफ के जवान जयपाल यादव की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए जिनका इलाज कोझीकोड मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर एम्स के निदेशक और फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। एम्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा देकर फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को हटाने की अनुमति मांगी है। उधर, गुप्ता ने एम्स निदेशक पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने के आरोपों को दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।