शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने बर्मिंघम में गत चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
केन विलियम्सन की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 177 बना लिये जबकि उनका सीनियर बल्लेबाज रास टेलर रिटायर्ड हर्ट हो गया।
शुरुआती हिचकोलों के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के विधानसभा चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के मद्देनजर प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों बसपा और भाजपा को मुस्लिम बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीति में रद्दोबदल करना पड़ा है।
तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के दो-दो विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के जुझारूपन दिखाने के बावजूद पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज जीत की अपनी उम्मीद मजबूत कर दी।
करीब 12 साल में दूसरी रणनीतिक बिक्री को मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज देश की पहली फार्मा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लि. (बीसीपीएल) के साथ ही औषधि क्षेत्र की एक अन्य सार्वजनिक हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लि. (एचएएल) की रणनीतिक बिक्री को मंजूरी दे दी है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज क्रिसमस के मौके पर इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे दिल्ली समेत उत्तरी क्षेत्र में पारा लुढ़क गया जबकि उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के चलते हुई दुर्घटनाओं में कम से कम सात लोग मारे गए।
राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जब जन्म हुआ था तो उनकी मां को निराशा हुई थी क्योंकि वह लड़का चाहती थी। यह दावा फोगाट पर लिखी गयी गई एक किताब में किया गया है।
चीन ने अपने सुपरकंप्यूटर सनवे ताएहूलाइट के जरिए लगातार आठवीं बार विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है। यह सुपरकंप्यूटर एक सेकेंड में 9.3 करोड़ अरब गणनाएं कर सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।