आरोप लगाया गया कि गुरमीत राम रहीम को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। हालांकि डीजी (जेल) ने इस बात से इनकार किया। बता दें कि हिरासत में लेने के बाद गुरमीत राम रहीम की जेड प्लस सुरक्षा खत्म कर दी गई थी।
उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर असुविधा से जूझ रहे मरीजों की की पोल खुलती जा रही है। इस बार सीएम योगी के यूपी में सरकारी अस्पताल की अव्यवस्था का किस्सा एक ऐसे अस्पताल का है, जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को एंबुलेंस सेवा नहीं मिली और बाद में उसे निजी वाहन से सहारनपुर ले जाना पड़ा।
फ़्यूल ज़िल्ट कॉन्फ्रेंस 2016 को भाषा तकनीक पर सामुदायिक सहभागिता की बेमिसाल सफलता का उत्सव कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। भाषाई कंप्यूटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का यह सलाना उत्सव इस साल नई दिल्ली के द सूर्या होटल में बीते सप्ताहांत में आयोजित किया गया। दुनियाभर से करीब सौ से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शरीक हुए।
कांग्रेस ने नई पार्टी की घोषणा करने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति सेल के शीर्ष पद से हटा दिया है। अजित जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर सोमवार को नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। साथ ही पार्टी का घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। अजित जोगी की पत्नी रेणु जोगी राज्य के कोटा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं, जबकि उनके बेटे अमित जोगी मरवाही से विधायक हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आईसीएमआर) सिकल सेल बीमारी की बेहतर समझ विकसित करने के क्रम में रोग का इतिहास लिख रहा है। यह रक्त का सामान्य वंशानुगत विकार है जो भारत में कई जनजातियों में पाया जाता है।