जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में आज से शुरू होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्वसंध्या पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी झड़पें हुई हैं। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों और मिर्ची पाउडर का भी छिड़काव किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर बोतलों, पत्थर और कई अन्य चीज़ों से हमला किया।
सिक्किम में चीन द्वारा विवादित स्थान पर सड़क बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच तीन सप्ताह से गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों के सैनिक विवादित स्थल पर तैनात हैं।
23 दिसबंर, 2016 को रिलीज हुई मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चीन में कमाई करने के मामले में 5वीं सबसे बड़ी नॉन इंगल्शि फिल्म बन गई है।
नोटबंदी का प्रभाव अब कमजोर पड़ रहा है और वृद्धि के नोटबंदी से पूर्व की अवस्था में आने की संभावना है लेकिन अर्थव्यवस्था की साफ तस्वीर जून के अंत तक ही उपलब्ध होगी। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ग्लोबल रेटिंग्स ने शुक्रवार को यह बात कही।
भारत की कुल 58 प्रतिशत संपत्ति पर देश के मात्र एक प्रतिशत अमीरों का आधिपत्य है जो देश में बढ़ती आय विषमता की ओर संकेत करता है। यह आंकड़ा वैश्विक 50 प्रतिशत के आंकड़े से अधिक है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।