हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के बीच चल रहे झगड़े ने कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रखा है। वीरभद्र चाहते हैं कि सुख्खू को हटाया जाए।
कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की जीत पर खुशी जाहिर की है। वहीं कई लोगों ने अमित शाह के जीडीपी को लेकर दिए गए बयान के आधार पर तंज कसा।
अपने अमेरिकी दौरे पर बर्कले की यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में एक ओर जहां मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, भारत में चल रहे कई अहम मुद्दों का भी जिक्र किया।
मृगेन पटेल ने लिखा कि जेएनयू के कुलपति परिसर में टैंक रखवाने की बात कर रहे हैं तो माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता वि.वि. के कुलपति परिसर में गौशाला बनवा रहे हैं।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला ने 17 जनवरी 2016 को हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया था। इससे पहले रोहित पर एबीवीपी के छात्र नेता को पीटने का आरोप भी लगा था। इसके बाद रोहित को उसके पांच साथियों के साथ निष्कासित कर दिया गया था।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनरल वीके सिंह से विश्वविद्यालय को एक सैन्य टैंक दिलवाने में मदद का अनुरोध किया। जगदीश कुमार ने कहा कि टैंक को विश्वविद्यालय में डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा।
6 कांग्रेस विधायकों ने हाईकमान को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कुर्सी से हटाने की मांग की है। वीरभद्र सिंह पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।