सरदार सिंह की हॉकी टीम में वापसी हो गई है। आगामी 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए सोमवार को उन्हें 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
सन 2003 में ये लड़के मस्ती में थे, फिर सन 2013 में ये लड़के ग्रैंड मस्ती के साथ फिर नूमदार हुए। अब सन 2016 में ग्रेट गैंड मस्ती नाम से आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख फिर दर्शकों के सामने होंगे।
चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराकर 14वीं बार इस प्रतियोगिता को जीतने का गाैरव हासिल कर लिया है। इस हार के साथ ही भारत का पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना चूर हो गया। खिताबी जीत का फैसला करने वाले शूटआउट में भारत के तीन बार चूकने के कारण उसके खाते में रजत पदक आया। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें और देश को टीम पर गर्व है।
भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमैंस टीम के चैम्पियंस ट्राफी में शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि इससे खिलाडि़यों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे वे रियो ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने इतिहास रचने की ओर कदम बढाते हुए 36वीं हीरो चैम्पियंस ट्राफी हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया से होगा।
भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी -2016 के अपने दूसरे पूल मैच में शनिवार को ब्रिटेन को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। भारत ने इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और ब्रिटेन पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा।
चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरूआती मैच में भारत के ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी से 3-3 से खेलने से कोच रोलैंट ओल्टमैंस संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों को इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। भारत ने हूटर बजने से तीन मिनट पहले एक गोल गंवाया जिससे जर्मनी शर्मसार होने से बच गया।