स्टा र इंडिया ने सोनी पिक्च र्स को पछाड़ते हुए सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया अधिकार खरीद लिए हैं। स्टा र ने आज हुई नीलामी में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए यह अधिकार खरीदे हैं।
हैंपशायर की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए अफरीदी ने 43 गेंदों पर 101 रन बनाए। इस धुआंधार पारी में 7 छक्के और 10 चौके शामिल थे। यह अफरीदी का पहला टी-20 शतक है।
आईपीएल में वर्षा बाधित एलिमेनेटर में बुधवार को कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी। अब उसका मुकाबला दूसरे क्वालीफायर में 19 मई को बेंगलुरु में ही मुंबई इंडियंस के साथ होगा। बेंगलुरु में हैदराबाद के खिलाफ बारिश की वजह से कोलकाता को 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने गौतम गंभीर की सूझबूझ भरी पारी से 4 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
पांच गगनचुंबी छक्कों से पुणे को आईपीएल के फायनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल के स्वर्णिम सफर में एक और रिकार्ड जुड़ गया। धोनी आईपीएल में सात फायनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बतौर धोनी ने 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015 का फायनल खेला था।
आईपीएल के दसवें संस्करण में शीर्ष की चार टीमों के सामने आने के बाद अब आगे की लड़ाई अब और रोचक हो गई है। मुंबई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता ने एलेमिनटेर राउंड खेलने के लिए अपने को क्वालीफाइ किया है।