Advertisement

Search Result : "Indian cricket Bench strength"

काबुल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, 80 लोगों की मौत

काबुल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, 80 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज भारतीय दूतावास के पास विस्फोट हुआ, जिसमें 80 लोगों की मौत हो गई जबकि 360 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि भारतीय दूतावास की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, राहत के लिए पहुंची भारतीय नेवी

श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, राहत के लिए पहुंची भारतीय नेवी

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई भारी बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों के मरने जबकि 110 लोगों के लापता होने की खबर है। साल 1970 के बाद यह अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा है। श्रीलंका में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए आईएनएस किर्च को कोलंबो की ओर रवाना कर दिया गया है।
मोदी सरकार के तीन साल पर भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

मोदी सरकार के तीन साल पर भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ता आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का विरोध "जवाब दो, हिसाब दो" को लेकर किया जाएगा।
घुसपैठ पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई- पाकिस्तानी चौकियों को उड़ाया, देखिए वीडियो

घुसपैठ पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई- पाकिस्तानी चौकियों को उड़ाया, देखिए वीडियो

भारतीय सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को यह ऑपरेशन चलाया गया।
कश्मीर: क्रिकेट मैच के दौरान गाया गया पीओके का राष्ट्रगान

कश्मीर: क्रिकेट मैच के दौरान गाया गया पीओके का राष्ट्रगान

कश्मीर में अक्सर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने और भारत विरोधी नारे लगाए जाने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक नज़ारा कश्मीर में एक क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिला। जब दक्षिणी कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का राष्ट्रगान गाया गया।
भारतीय नागरिक की अमेरिकी हिरासत में मौत, इमिग्रेशन दस्तावेज नहीं होने का था आरोप

भारतीय नागरिक की अमेरिकी हिरासत में मौत, इमिग्रेशन दस्तावेज नहीं होने का था आरोप

अटलांटा हवाई अड्डे पर 10 मई को रोके गए भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। 58 वर्षीय अतुल कुमार बाबूभाई पटेल को अटलांटा एयरपोर्ट पर अवैध आव्रजन के आरोप में रोक लिया गया था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उनके पास इमिग्रेशन से जुड़े दस्तावेज नहीं थे।
30 साल बाद भारतीय सेना मेें शामिल होंगी नई तोपें, पहाड़ी इलाकों में दिखाएंगी दम

30 साल बाद भारतीय सेना मेें शामिल होंगी नई तोपें, पहाड़ी इलाकों में दिखाएंगी दम

बोफोर्स डील के तीस साल बाद अब भारतीय सेना में नई तोपें शामिल होने जा रही हैं। अमेरिका से 145 एम-777 हॉवित्ज़र तोप खरीदने के डील के तहत परीक्षण के लिए पहली दो तोपें भारत पहुंच चुकी हैं।
कमाल की बल्‍लेबाजी से भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

कमाल की बल्‍लेबाजी से भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

भारत की दो महिला क्रिकेटरों ने अपनी उम्‍दा बल्‍ल्‍लेबाजी से इतिहास रच दिया है। महिला बल्‍लेबाज दीप्ति शर्मा और उनकी सलामी जोड़ीदार पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट में ये पहला मौका था जब किसी जोड़ी ने 300 का आंकड़ा छुआ या पार किया।
चैंपियंस ट्राफी: टीम इंडिया के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका

चैंपियंस ट्राफी: टीम इंडिया के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका

जून से इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना खिताब बचाने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया ने पिछली बार इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। इससे पहले 2002 में भी टीम इंडिया बारिश की वजह से श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता घोषित हुई थी। दो बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम के पास तीसरी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने का मौका होगा। इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेालिया के पास भी तीसरी बार खिताब जीतने का अवसर होगा।
जानिए, कैसे बना पोखरण परीक्षण भारत की असली ताकत

जानिए, कैसे बना पोखरण परीक्षण भारत की असली ताकत

आज का दिन देश और देशवासियों के लिए बेहद खास है, वो यूं क्योंकि आज ही के दिन भारत ने पूरे विश्व में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्नीस वर्ष पूर्व तीन न्यूक्लियर परीक्षण के सफल होने की घोषणा की थी। जिसने न सिर्फ अमेरिका को ही बल्कि पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement