इस जीत के साथ ही विजेंदर एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाने में सफल रहे। वहीं दूसरी तरफ डब्ल्यूटीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी अपने नाम कर लिया।
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा है कि भारत सीमा से तुरंत अपने सैनिक हटाए। इसके बाद ही समस्या के समाधान पर आगे बात होगी। प्रवक्ता ने कहा कि भारत किसी तरह के भ्रम में रहे और अपनी गलती सुधारे।
जम्मू और कश्मीर की मुख्यममंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आज हालात क्या हैं? क्या फारुक साहब वही हालात कश्मीर में देखना चाहते हैं।’
रक्षामंत्री अरुण जेटली के उस बयान पर कि भारत 1962 वाला नहीं रहा और 2017 तक काफी बदल चुका है, आज चीन ने भी कहा कि चीन भी 1962 वाला नहीं रहा है। दोनों देशों के बीच सिक्किम सीमा पर गतिरोध बना हुआ है।
भारत ने चीन के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा का उल्लंघन किया है। साथ ही चीन की धमकी के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि 2017 का भारत 1962 के भारत से काफी अलग है।