हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के बीच चल रहे झगड़े ने कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रखा है। वीरभद्र चाहते हैं कि सुख्खू को हटाया जाए।
रेप केस में बीस साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की फरार मुंहबोली बेटी हनीप्रीत का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि जांच से बचने के लिए हनीप्रीत भागकर नेपाल भी जा सकती है।
देश में एक ओर जहां मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं, वहीं कर्नाटक में एक सरकारी डॉक्टर एम्बुलेंस का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत कामों में करने का मामला सामने आया है।