आलोचक वैभव सिंह को 20 वां देवी शंकर अवस्थी सम्मान उनकी पुस्तक, भारतीय उपन्यास और आधुनिकता के लिए दिया गया। आलोचना की यह पुस्तक आधार प्रकाशन से प्रकाशित हुई है।
प्रसिद्ध कॉमेडी वृत्तचित्र मीट द पटेल्स के निर्देशक-अभिनेता भारतीय मूल के रवि पटेल का कहना है कि वह किसी भी बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करना चाहते हैं। यहां तक की ऐसी भूमिका भी जिसमें पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचना हो!
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से नियुक्त समिति ने यमुना के किनारे आगामी कार्यक्रम से होने वाले संभावित नुकसान के लिए श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने 11 से 13 मार्च तक यमुना किनार कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।
कांग्रेस को सोमवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसीके मुखपत्रा ने कश्मीर मामले पर जवाहरलाल नेहरू की नीति की आलोचना की और आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के पिता एक फासीवादी सैनिक थे। पार्टी अपने स्थापना दिवस पर सामने आए इस विवाद से असहज स्थिति में आ गई है। हालांकि संपादकीय मंडल के सदस्य और कांग्रेस नेता भूषण पाटिल ने बताया कि पत्रिका के संपादक सुधीर जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है।
यह लगातार पांचवीं बार है कि सितार वादक अनुष्का शंकर को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इस बार यह नामांकन उनके एलबम होम को मिला है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार वह विजेता होंगी। उनके साथ एक और भारतीय मूल निर्देशक आसिफ कपाड़िया भारतीय मूल को भी उनके वृत्तचित्र एमी के के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।
पूर्व बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने शनिवार को अपने बचाव में कहा कि पिछले पदाधिकारियों के कार्यकाल के दौरान जिस ब्रिटिश स्थित कंपनी पेज प्रोटेक्शन सर्विसेस की सेवाएं ली गई थी, उसने उनके सचिव रहते हुए किसी बोर्ड अधिकारी की जासूसी नहीं की।
बिहार में चुनाव नतीजे आने के बाद भले ही नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हों मगर राज्य के नेताओं और नौकरशाहों को पता है कि सत्ता का केंद्र कहां रहने वाला है। तभी तो छठ पर्व के खरना वाले दिन पटना में लाल और नीली-पीली बत्ती लगी गाड़ियों की सबसे लंबी कतार लालू प्रसाद के निवास के बाहर दिखाई दे रही थी।
अमेरिका में एक भारतीय बुजुर्ग सुरेशभाई पटेल के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के मामले में तीन दिनों के मैराथन विचार-विमर्श के बाद जूरी ने आज फिर से सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
राष्ट्र ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के मामले में पाधारी पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को आज राजकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पहले से ही पुलिस की हिरासत में थे।
राजकोट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में हार्दिक पटेल के व्यवधान डालने की धमकी को देखते हुए गुजरात में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने लगभग 20 हजार टिकट खरीद लिए हैं। पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि पटेल समुदाय को टिकट नहीं बेचे जा रहे हैं।