मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सपा सदस्यों क्रमशः यशवंत सिंह तथा बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गयी सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं।
अपने कामों का प्रचार करने से लेकर विरोधिियों पर वार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूपी के पूर्व सीएम अखिकलेश यादव ने राहुल गांधी के काफिले पर हमले को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले सपा के तीन एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और मधुकर जेटली के इस्तीफा देने पर यूपी में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।
बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में भी हलचल तेज हो गई गई है। बसपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी उथल-पुथल मच गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ पहुंचना समाजवादी पार्टी के लिए संकट बन गया है। शाह के यूपी में आते ही सपा के तीन और बीएसपी के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है।
चेन्नई में श्रीवारू कल्याण मंडपम में आज गुरुवार को सुबह हुई एक आम बैठक में सामान्य परिषद ने वीके शशिकला नटराजन को पार्टी प्रमुख बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस तरह ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम पार्टी की प्रमुख जयललिता के निधन के एक महीने बाद पार्टी को नई महासचिव मिल गई है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों और तीन युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों समेत सात नेताओं को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया। निकाले गए सभी नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं।
बिहार में सीवान के भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को ट्रेन में 12 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हाजीपुर जीआरपी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले को तूल पकड़ता देख भाजप ने भी आनन फानन में टुन्ना लाल को सस्पेंड कर दिया है।