भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
बाहुबली की सफलता ने करण जौहर को भी खूब मुनाफा दिया। नॉर्थ में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी उनके पास ही थी। अब जब बाहुबली का खुमार उतरा है तो उन्हें अपने प्रोजेक्ट शुद्धि की याद आई है। उम्मीद है जल्द ही वह इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश और मुकेश भट्ट ने इस बार श्रीजीत मुखर्जी को उन्हीं की फिल्म 'राजकहिनी' हिंदी में बनाने की जिम्मेदारी दी थी, जो उन्होंने ‘बेगम जान’ बनाकर पूरी कर ली है। बांग्ला भाषा में बनी फिल्म ‘राजकाहिनी’ वर्ष 2015 में रिलीज हुई थी। हिंदी सिनेमा ने इससे पहले भी कई भारतीय भाषाओं की हिट फिल्मों का रिमेक किया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने यहां स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान नगाड़ा बजाया था और उनकी यह छवि सभी स्थानीय लोगों के जेहन में है लेकिन चार साल बाद अब यह शहर भारत का 26वां टेस्ट केंद्र बनने जा रहा है तो यहां का मूड बहुत ही फीका है।
सीधा-सादा बद्रीनाथ (वरुण धवन) और तेज तर्रार वैदेही (आलिया भट्ट) की शादी दहेज, लड़की शादी के बाद नौकरी नहीं करेगी टाइप के कई ट्विस्ट उनकी शादी को रोक देते हैं। वैदही भाग जाती है और उसके पीछे-पीछे भागता है बद्रीनाथ। कुछ गाना बजाना, कुछ डायलॉग और वैदेही को भी हो गया प्यार।
कल एक खास शादी होने वाली है। इस शादी में खर्चा नहीं बल्कि कमाई होगी। वह भी 100 करोड़ से ऊपर की। यकीन न हो तो कल बद्रीनाथ के साथ किसी भी नजदीकी थिएटर में पहुंच जाइए। बद्रीनाथ की दुल्हनिया कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ कर कल रीलिज के लिए तैयार है।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद छोड़ने के अपने अचानक लिये गये फैसले के संदर्भ में आज कहा कि भारत में अलग प्रारूप के लिये अलग कप्तान की व्यवस्था नहीं चलती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अब तक की सबसे सफल टीम बनकर इतिहास रचेगी।