Advertisement

Search Result : "Murder accused"

‘आप’ में तकरार, विश्वास को बताया भाजपा एजेंट

‘आप’ में तकरार, विश्वास को बताया भाजपा एजेंट

दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आ रहा है। अब कुमार विश्वास के द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर जामियानगर से विधायक अमानतुल्ला खान ने विश्वास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं केजरीवाल सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा विश्वास का समर्थन करते नजर आए।
गुजरात में गो हत्या पर होगी उम्रकैद

गुजरात में गो हत्या पर होगी उम्रकैद

गोवंश सुरक्षा को लेकर गुजरात विधानसभा ने एक नया कानून पारित किया है। इसके बाद गो हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा होगी। वहीं गो मांस मिलने पर सात से दस साल की सजा होगी। गो मांस के साथ पकड़े जाने पर एक लाख से पांच लाख का आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।
कोयलांचल में कांग्रेस नेता पर दागी 36 गोलियां

कोयलांचल में कांग्रेस नेता पर दागी 36 गोलियां

धनबाद में कांग्रेस नेता और पूर्व उप महापौर नीरज सिंह पर हमलावरों ने दनादन 36 गोलियां दाग कर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने स्पीड ब्रेकर का फायदा उठाते हुए गाड़ी के सामने से 26 गोलियां दागी। नीरज सामने की सीट पर ही बैठे थे और उन्हें 14 से ज्यादा गोलियां लगी। गोलीबारी के बाद परिजन नीरज सिंह को सेंट्रल अस्पताल ले गए जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें दिवंगत घोषित कर दिया।
महाराष्ट्र के सांगली में जमीन में गाड़े 19 कन्या भ्रूण बरामद

महाराष्ट्र के सांगली में जमीन में गाड़े 19 कन्या भ्रूण बरामद

महाराष्ट्र के सांगली में कन्या भ्रूण हत्या के एक दिल दहलाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां से 19 भ्रूण बरामद किये हैं। ये सभी भ्रूण लड़कियों के हैं, गर्भपात के बाद इन शवों को एक स्थानीय नाले के पास गाड़ दिया गया था।
यूपी चुनाव में व्‍यस्‍त मोदी भारतीय मूल के लोगों की हत्याओं से बेपरवाह हैं : मायावती

यूपी चुनाव में व्‍यस्‍त मोदी भारतीय मूल के लोगों की हत्याओं से बेपरवाह हैं : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि वह अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की हत्याओं से बेपरवाह हैं।
निर्भया कांड के बाद पहली बार दो नाबालिगों को हत्या के जुर्म में उम्रकैद

निर्भया कांड के बाद पहली बार दो नाबालिगों को हत्या के जुर्म में उम्रकैद

निर्भया कांड के पश्चात किशोर न्याय अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद मध्‍यप्रदेश के झाबुआ की एक अदालत ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में वयस्क की श्रेणी में रखा और उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है।
व्हाइट हाउस ने भारतीय इंजीनियर की हत्या पर कहा : कंसास से मिली खबरें चिंताजनक

व्हाइट हाउस ने भारतीय इंजीनियर की हत्या पर कहा : कंसास से मिली खबरें चिंताजनक

व्हाइट हाउस ने कहा है कि कंसास से मिल रही प्रारंभिक खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं, जहां स्पष्ट रूप से घृणा अपराध के मामले में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
ऑस्ट्रेलिया में हर 14 कैथोलिक पादरियों में से एक बाल यौन शोषण का आरोपी

ऑस्ट्रेलिया में हर 14 कैथोलिक पादरियों में से एक बाल यौन शोषण का आरोपी

ऑस्ट्रेलिया के गिरजाघरों में बाल यौन शोषण संबंधी एक जांच के जो आकंड़े सामने आए हैं वह चौंकाने वाले हैं और उनका बचाव नहीं किया जा सकता। इनसे पता चलता है कि वर्ष 1950 से 2010 के बीच सात फीसदी कैथोलिक पादरियों पर बाल शोषण के आरोप लगे थे लेकिन इनकी कभी जांच नहीं की गई।
कोयला घोटाला : अदालत ने जिंदल को विदेश यात्रा तीन दिन बढ़ाने की अनुमति दी

कोयला घोटाला : अदालत ने जिंदल को विदेश यात्रा तीन दिन बढ़ाने की अनुमति दी

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल को मंगलवार को एक विशेष अदालत ने उनकी विदेश यात्रा को कारोबारी मकसद से तीन दिन और बढ़ाने की अनुमति दे दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement