प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंच गए हैं। वे अपनी यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम के शताब्दी समारोह से करेंगे। इस वर्ष राज्यप में चुनाव होने से पहले यह पीएम मोदी की चौथी यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका सहित तीन देशों की यात्रा के लिए आज रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री पहले पुर्तगाल और नीदरलैंड जाएंगे और उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने अमेरिका जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे से पहले एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने एक बड़े हादसे को टाल दिया। सीएम योगी की आज दरभंगा के ऐतिहासिक मैदान में जनसभा है, लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही सभा के आयोजन के लिए बना पंडाल गिर गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी 25 जून को अमेरिका पहुंचेंगे, अगले ही दिन यानी 26 को उनकी और अमेरीकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात होगी। गौरतलब है कि दोनों के बीच यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बार अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। ट्रंप के स्वभाव को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि पीएम मोदी को ओबामा के कार्यकाल की तरह वही गर्मजोशी मिलेगी या नहीं? फिलहाल तो नई दिल्ली की तरफ से ज्यादा से ज्यादा यही उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की यह यात्रा बिना किसी विघ्न के सकुशल संपन्न हो जाए।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद भी हालात में कुछ ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सीएम योगी ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचने से पहले प्रशासन ने 20 कूलर किराए पर लेकर उन्हें वार्ड में लगाए जहां मरीज भर्ती थे।
दिल्ली आईआईटी कैंपस की एक पीएचडी छात्रा ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 28 वर्षीय मृतिका शादीशुदा थी और वाटर रिसोर्स में रिसर्च कर रही थी। उसका पूरा परिवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहता है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों के साथ सरेआम अश्लीलता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक स्कूली छात्रा के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।
आईआईटी मद्रास में बीफ फेस्ट का आयोजन करने वाले छात्रों पर हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान पीएचडी स्कॉलर सूरज आर की आंख में गंभीर चोट आई है। आईआईटी में करीब 80 छात्रों ने केंद्र के पशु बिक्री बैन के विरोध में रविवार को यह फेस्ट आयोजित किया था।