Advertisement

Search Result : "Opposition s vice presidential candidate"

राष्ट्रीय राजनीति में पहचान खो रही है माकपा

राष्ट्रीय राजनीति में पहचान खो रही है माकपा

केंद्र के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में कभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली माकपा अपनी कमजोर पड़ती ताकत के साथ अब अपने पूर्व के बड़े कद की छाया मात्र रह गयी है और असहाय होकर भाजपा के खिलाफ अपनी भूमिका तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के हाथों में जाते देख रही है।
सपा में अब आर या पार, अखिलेश ने जारी की 235 की समानान्तर सूची

सपा में अब आर या पार, अखिलेश ने जारी की 235 की समानान्तर सूची

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सपा दो फाड़ होने के नजदीक पहुंच गयी, जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक समानान्तर फेहरिस्त जारी कर दी।
सपा ने 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की, सूूबे में अकेले लड़ेगी चुनाव

सपा ने 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की, सूूबे में अकेले लड़ेगी चुनाव

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये 325 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी। इस फेहरिस्त में जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई करीबी मंत्रियों के टिकट काट दिये गये हैं, वहीं कई एेसे नाम भी शामिल हैं जिन पर अखिलेश को एेतराज था। मुलायम सिंह ने सूबे में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को भी यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सपा समूचे सूबे में अकेले चुनाव लड़ेगी।
सामाजिक न्याय प्रदान करने की जमीनी हकीकत निराशाजनक : अंसारी

सामाजिक न्याय प्रदान करने की जमीनी हकीकत निराशाजनक : अंसारी

उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को कहा कि देश में कल्याण संबंधी कानून बनाए जाने और कदम उठाए जाने के 70 साल बाद भी सामाजिक न्याय प्रदान करने की जमीनी हकीकत निराशाजनक है। उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय के मामले में हम कहां खड़े हैं ? सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए कल्याण संबंधी कानून बनाए जाने और कदम उठाए जाने के 70 साल बाद भी यह एक सवाल है जो गणराज्य के लोग राज्य से पूछ सकते हैं।
भ्रष्‍टाचार में फंसे गोम्स को बनाया आप ने गोवा में सीएम उम्मीदवार

भ्रष्‍टाचार में फंसे गोम्स को बनाया आप ने गोवा में सीएम उम्मीदवार

करीब चार साल पहले दिल्ली में एक नारा गूंजा करता था कि न भ्रष्टाचार करेंगे न करने देंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का रामलीला मैदान गवाह बना। दिल्ली के मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल ने उस आंदोलन को बाद में एक संगठित आवाज दी। दिल्‍ली में सरकार भी बनाई और अब गोवा में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन आप पार्टी का एक फैसला उनकी कथनी-करनी का भेद खोल रहा है।
ले.जनरल रावत होंगे अगले थल सेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख होंगे एयर मार्शल धनोआ

ले.जनरल रावत होंगे अगले थल सेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख होंगे एयर मार्शल धनोआ

सरकार ने उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को उनके दो वरिष्ठ अधिकारियों से आगे बढ़ाते हुए आज नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया और उप वायुसेना प्रमुख मार्शल बी. एस. धनोआ को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख बनाया गया।
राहुल के पास इटालियन चश्मा, इसलिए नहीं दिख रहा देश का विकास : अमित शाह

राहुल के पास इटालियन चश्मा, इसलिए नहीं दिख रहा देश का विकास : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास इटालियन चश्मा है इसलिए राजग सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य उन्हें नहीं दिख रहे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में साइबर हमलों की पूर्ण समीक्षा का ओबामा का आदेश

राष्ट्रपति चुनाव में साइबर हमलों की पूर्ण समीक्षा का ओबामा का आदेश

अमेरिकी चुनावी चक्र में रूस के हस्तक्षेप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुफिया अधिकारियों को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में हुई दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधि की पूर्ण समीक्षा करने का आदेश दिया है।
नोटबंदी मुद्दे पर संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष अपने रूख पर कायम

नोटबंदी मुद्दे पर संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष अपने रूख पर कायम

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में बृहस्पतिवार को भी गतिरोध कायम रहा तथा विपक्ष के हंगामे के बीच इस पर चर्चा को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हालांकि हंगामे के बीच लोकसभा में आम बजट से जुड़ी अनुदान की अनुपूरक मांगों को पारित कर दिया गया।
प.बंगाल में टोल प्लाजाओं पर सेना की तैनाती का संसद मेंं कड़ा विरोध

प.बंगाल में टोल प्लाजाओं पर सेना की तैनाती का संसद मेंं कड़ा विरोध

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजाओं पर सैनिकों की मौजूदगी पर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने संसद में कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे एक साजिश करार दिया और इस मामले में राज्य की ममता बनर्जी सरकार को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसे तूल देना राजनीतिक हताशा का परिचायक है तथा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को पूरी जानकारी थी।