जब हैरी मेट सेजल यानी कि हिंदी में बोले तो जब हैरी सेजल से मिला। तो हैरी जब सेजल से मिला तो स्यापा पै गया। ऑरिजनल स्यापा। जो सेजल की अंगूठी में लगा ता ओरिजनल डायमंड उतना ही ओरिजनल। हैरी को तो फिल्मी पौने तीन घंटे में सेजल, यू नो सेजल मिली, पर भैया इम्तियाज से कोई तो जाके पूछो मल्टीप्लेक्स जाने वाली जनता को क्या मिला?
हाल ही में बनारसी पान के ब्रैंड में एक नया नाम और जुड़ गया है। बनारसी पानों में नए नाम की एंट्री तब हुई जब 70 साल पुरानी मशहूर पान की दुकान पर बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान पहुंचे।
चीन से विवाद पर सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य, भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है।
एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर के गांवों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, तो वहीं अरशद खान बिसरू नामक गायक ने इस तरह की घटना पर एक गीत की रचना की है।
शुक्रवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक मामले में दोषी पाया। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ गया। उसी दिन भारत में एक और राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री,जिन पर एक मर्डर और आर्म्स एक्ट होने का आरोप लगा है, वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर रहे थे।
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें सेना के एक जवान और नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।