Advertisement

Search Result : "Pakistan series"

यूएन में पाक ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत का करारा जवाब

यूएन में पाक ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत का करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन का मुद्दा उठाने पर भारत ने इसका करारा जवाब देते हुए कहा कि इस्लामाबाद असल में आतंकवाद को पालने पोसने और प्रायोजित करने की अपनी ही नीतियों का शिकार हो गया है।
पाकिस्तान का फिर कश्मीर राग

पाकिस्तान का फिर कश्मीर राग

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण से एक दिन पहले पाकिस्तान ने फिर कश्मीर का राग गाया है। उसने भारत पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने, जम्मू-कश्मीर में दिखावटी चुनाव कराने का आरोप लगाया, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता रद्द होने की जिम्मेदारी भी भारत पर डाली।
नेपाल को लेकर पाकिस्तान में टि्वटर अभियान

नेपाल को लेकर पाकिस्तान में टि्वटर अभियान

संविधान निर्माण प्रक्रिया को लेकर नेपाल और भारत के ताजा तनाव पर पाकिस्तान में टि्वटर पर हैशटैग #PakStandsWithNepal टॉप ट्रैंड कर रहा है। कुछ दिन पहले नेपाल ने अपना धर्मनिरपेक्ष संविधान मंजूर किया है लेकिन उसमें मधेसियों को उचित प्रतिनिधित्व न मिलने की धारणा के कारण नेपाल की तराई में हिंसा जारी है। भारत ने इस संबंध में नेपाल से अपना एतराज जाहिर किया है और कहा है कि मधेसियों का प्रश्न सुलझाए बिना नेपाल को अपना संविधान हड़बड़ी में लागू नहीं करना चाहिए था। नेपाल के कुछ तबकों में यह चर्चा रही है कि नए संविधान के तहत नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले लोगों के पीछे भारत के कुछ संगठनों का हाथ रहा है। टि्वटर पर हैशटैग #PakStandsWithNepal के तहत पाकिस्तान में नेपाल के प्रति समर्थन जताया जा रहा है। (नीचे चित्र में नेपाल सीमा में दाखिल होने का इंतजार करते हुए तेल के टैंकर।)
गहरे समुद्र से गैस लाने की परियोजना अधर में

गहरे समुद्र से गैस लाने की परियोजना अधर में

संयुक्‍त राष्ट्र के एक प्रस्ताव ने पश्चिम एशिया से समुद्र के रास्ते प्राकृतिक गैस लाने की भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। संयुक्त राष्ट्र का आकलन है कि ओमान और ईरान के रास्ते प्रस्तावित गहरे समुद्र की गैस पाइपलाइन परियोजना को मंजूरी मिल जाने से कूटनीतिक गतिरोध उत्पन्न हो जाएगा।
डाक टिकट पर भाजपा की ‘तस्वीर’ भी साफ नहीं

डाक टिकट पर भाजपा की ‘तस्वीर’ भी साफ नहीं

केंद्रीय संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर नियत डाक टिकट निकले जाने का मुद्दा उठाकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके आरोपों में एक तरफ आंशिक सच्चाई है तो दूसरी तरफ राजनीति की गंध भी है।
पाक सीनेट अध्यक्ष ने सैन्य तख्तापलट को लेकर दी चेतावनी

पाक सीनेट अध्यक्ष ने सैन्य तख्तापलट को लेकर दी चेतावनी

पाकिस्तान के सीनेट अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि सेना ने अगर फिर से तख्ता पलट करने की कोशिश की तो उसे संवैधानिक तरीके से रोका जाएगा। पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट किए जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं और आजादी के बाद से अब तक 68 साल में से लगभग आधे समय देश में सैन्य शासन रहा है।
श्रीलंका के कोच अटापट्टू ने दिया इस्‍तीफा

श्रीलंका के कोच अटापट्टू ने दिया इस्‍तीफा

दो दिन पहले तीन टेस्ट मैचोंं की सीरीज में भारत के विरुद्ध 1-2 से मिली हार के बाद श्रीलंका के कोच मार्वन अटापट्टू ने इस्‍तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों श्रीलंकाई टीम की लगातार हार से दबाव में आने की वजह से अटापट्टू ने पद छोड़ा है।
22 साल बाद श्रीलंका को हरा भारत ने रचा इतिहास

22 साल बाद श्रीलंका को हरा भारत ने रचा इतिहास

मंगलवार को कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से श्रीलंका को हरा इतिहास रच दिया है। वहीं इस जीत की खुशी में और इजाफा ईशांत शर्मा के टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल कर लेने से हो गया है।
इशांत बने 200 विकेट लेने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज

इशांत बने 200 विकेट लेने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज

इशांत शर्मा श्रीलंका के विरुद्ध अंतिम टेस्ट में अपने कैरियर का 200वां विकेट हासिल कर भारत के कई दिग्गज गेंदबाजों की पंक्ति में आ गए हैं। इशांत ने ये उपलब्धी 65 मैचों में हासिल की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement