मंगलवार को पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू दुजाना मारे गए थे। बताया जा रहा है कि दुजाना ने आर्मी के सामने सरेंडर करने से इंकार कर दिया था।
चीन से विवाद पर सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य, भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है।
शुक्रवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को पनामा पेपर लीक मामले में दोषी पाया। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ गया। उसी दिन भारत में एक और राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा था। बिहार के मुख्यमंत्री,जिन पर एक मर्डर और आर्म्स एक्ट होने का आरोप लगा है, वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर रहे थे।
अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया में आतंकवाद के बारे में अपनी अहम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में सबसे ज्यादा आतंकी हमलों का सामना करने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में माओवाद का तीसरा सबसे बड़ा आतंकी खतरा बताया गया है।
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें सेना के एक जवान और नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।