नेताओं पर रैली में उमड़ी भीड़ को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए फोटोशॉप का सहारा लेने के आरोप लगते रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में नया नाम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भी जुड़ गया है।
लालू यादव ने कहा कि पटना में होने वाली आरजेडी की 'भाजपा भगाओ देश बचाओ' रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ जनता दल (संयुक्त) (जेडीयू) नेता शरद यादव शामिल होंगे।
पटना के गांधी मैदान में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती का मिलन तय नजर आ रहा है। भाजपा से मुकाबला करने के लिए राजद प्रमुख समान सोच रखने वाले दलों को एक जगह लाने के लिए मंच सजा रहे हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा के मोर और मोरनी वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। जज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में तर्क देते हुए कहा था कि मोर आजीवन ब्रह्मचारी रहा है।
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच टूटने से चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को घटित हुई इस घटना के बाद लालू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में भर्ती कराया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के क्षेत्र नागपुर में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने भाजपा पर जबरदस्त निशाना साधा और कहा कि शहर को निश्चित रूप से भाजपा की पकड़ से बचाना होगा। लिहाजा पार्टी ने हैरानी जतायी कि शहर दुनिया की आपराधिक राजधानी बनने की दिशा में अग्रसर है।