सिक्किम के नाथू-ला दर्रे से पास होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा शुक्रवार को रद्द हो गई। कुछ दिन से सिक्किम में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए आज जम्मू बेसकैंप से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। प्रशासन ने यात्रा पर सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम शामिल करने के साथ ही सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है।
चीन के मानसरोवर यात्रा रोके जाने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने पूछा कि कहां है प्रधानमंत्री मोदी का 56 इंच का सीना और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले साल सरकार ने जब यह रास्ता खुलवाया था तो इसका जमकर प्रचार किया था लेकिन आज जब चीन भोले के भक्तों को वहां से भगा रहा है तो सरकार चुप है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी मां मधु चोपड़ा के लिए उनके बर्थ-डे पर दिल जीत लेने वाला संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मां ‘बिल्कुल चट्टान’ की तरह हैं।
अक्सर विवादों में रहने वाली बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह ने हाल ही में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया। टर्मिनल-3 से उड़ान भरने वाली प्रियंका के पास से चैकिंग के दौरान एक चाकू मिली थी। चैकिंग स्टाफ के कहने पर भी प्रियंका चाकू निकालने के लिए राजी नहीं हुईं। जिसकी वजह से काफी हंगामा हुआ।
प्रियंका चोपड़ा ने खुश होकर अपने प्रशंसकों से एक फोटो साझा की। एक खुशनुमा सुबह और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बर्लिन में संक्षिप्त मुलाकात की फोटे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ‘भक्तों’ ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत में अप ने प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आज चार देशों की विदेश यात्रा पर जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली हॉलिवुड फिल्म 'बेवॉच' लेकर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आने वाली हैं।