योगेंद्र यादव ने कपिल मिश्रा को सलाह दी है कि केजरीवाल पर रोज रोज अपुष्ट आरोप न लगाएं। दिन-रात आरोपों की झड़ी सुनने से आम आदमी पार्टी तो साफ़ नहीं होगी, ईमानदार राजनीति में जनता की जितनी भी आस्था बची है वो जरूर साफ़ हो जाएगी।
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उनके नेतृत्व में 2019 के आम चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंध के बाद वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने 12000 सैनिकों को एक खुला खत लिखा है। जिसमें उन्होंने सैनिकों को युद्ध जैसी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
केन्द्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है। राहुल ने ट्वीट कर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
फिल्म निर्देशक नंदिता दास की एक चिट्ठी खूब पढ़ी जा रही है। फेसबुक पर उन्होंने जाने माने लेखक सआदत हसन 'मंटो' की याद में एक चिट्ठी पोस्ट की है जिसकी लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रहा है।
दिल्ली एमसीडी चुनाव एवं विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को कुछ सलाह दी हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानसिक रुप से अनफिट और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर बदतमीज़ी का आरोप लगाने वाली बरखा सिंह को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। बरखा सिंह ने गुरुवार को दिल्ली महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगी।
दिल्ली कांग्रेस में नाराज नेताओं का विरोध तेज होता जा रहा है। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। उनका कहना था कि अगर पार्टी संभल नहीं रही है तो राहुल गांधी पद छोड़ दे। उनका अध्यक्ष बनना एक आपदा से कम नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश की सरकार का कृषि पर ऋण माफी के फैसले को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सही कदम बताया और कहा किसानों के लिए यह सिर्फ आंशिक राहत है। राहुल ने कहा कि इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाना चाहिए।