गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत को लेकर बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
केंद्र सरकार में ग्रामीण और शहरी विकास मंत्रालयों की जिम्मेदारियां संभाल रहे नरेंद्र सिंह तोमर की गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है। मध्यप्रदेश से आकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले तोमर पार्टी के लिए संकटमोचक का काम भी करते रहे हैं।
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आज वनडे करियर में अपने 6 हजार रन पूरे करते इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। यह उनका 182वां वनडे मैच है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत की तुलना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तेजी और तेवरों से की जा रही है। जबकि रावत मानते हैं कि पहाड़ में पहाड़ के हिसाब से रफ्तार रखनी पड़ती है।
अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद टीम इंडिया के नए कोच की तलाश शुरू हो गई है। नए कोच के लिए दस उम्मीदवारो को चुना गया गया है। इनमें रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, क्रेज मैकडरमोट, लांस क्यूसनर, राकेश शर्मा, लाजचंद राजपूत, फिल सिमंस, टाम मूडी, डोडा गणेश और रिचर्ड पाइबस हैं।
जीएसटी के मेगा लाॉन्चच इवेंट का बहिष्कार करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक राष्ट्र, एक कर’ प्रणाली के लागू होने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि ये आजादी और लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
इंग्लैंड में होने वाले चौथे आईसीसी महिला विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज एक रिपोर्टर के लिंग भेदभाव के सवाल पर भड़क उठीं और उन्होंने रिपोर्टर को कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे उनकी काफी तारीफ हो रही है।