उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल एयर इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है।
आईपीएल के तीसरे मैच में ही फटाफट क्रिकेट ने रोमांच से क्रिकेट प्रेमियों को सराबोर कर दिया। सिने स्टार की शाहरुख खान की केकेआर ने गुजरात लायंस को 10 विकेट से पटखनी देकर अपना आगाज जोरदार ढंग से किया।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने उनके संकटग्रस्त देश में संविधान का उल्लंघन कर अपनी शक्तियों को मजबूत करने पर अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उनका यह बयान उनके खेमे में विभाजन के संकेत दिखने के बाद आया है।
दिल्ली में एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के समर्थकों ने उस्मानाबाद जिले में बंद का आह्वान किया है। गायकवाड़ के समर्थकों का मानना है कि इस घटना के चलते उनके नेता का अपमान हुआ है।
भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर लगातार 18 मैच जीतने के बावजूद विराट कोहली को वर्ष की आईसीसी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है जबकि उन्हें आल स्टार वनडे टीम का कप्तान चुना गया है जिसमें रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे सितारे भी शामिल है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिये शानदार वर्ष का अंत सकारात्मक रूप से करते हुए स्टार आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने आज वादा किया कि वे 2017 में विदेश में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम का टैग हटाने की कोशिश करेंगे।
एक बार फिर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढत बना ली। भारत की स्पिन तिकड़ी आर अश्विन (तीन विकेट), रविंद्र जडेजा और जयंत यादव (दो-दो विकेट) ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 236 रन पर पवेलियन भेज दिया।
एक साल बाद भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना वायरल बुखार के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि वायरल बुखार से उबर रहे सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं।