कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दर्शन को लेकर उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा मोदी के पास फैशनेबल कपड़े पहनकर केदारनाथ मंदिर जाने के लिए समय है, लेकिन जम्मू कश्मीर में मारे गए सैनिकों के परिजनों से मिलने का समय नहीं है।
दिल्ली दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर ऑपरेटर पवन हंस जल्द ही अपनी यात्रा शुरु करने जा रही है। अप्रैल से शुरु होने वाली इस सुविधा के बाद अब उत्तरी दिल्ली से लेकर अक्षरधाम मंदिर तक के दिल्ली के नजारे आसमान से देखे जा सकेंगे।
मंदिरों और दरगाहों में प्रवेश को लेकर पिछले दिनों जितने भी मुखर विरोध हुए हैं उनमें त्र्यंबकेश्वर मंदिर और सबरीमला मंदिर प्रमुख है। केरल सरकार ने अपनी ही बात पर यू टर्न लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में कहा है कि राज्य सरकार को मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर कोई ऐतराज नहीं है।