Advertisement

Search Result : "Scientific survey work"

'शहरी भारत में कामकाजी महिलाओं की अब भी है कमी'

'शहरी भारत में कामकाजी महिलाओं की अब भी है कमी'

भारत ने देश के शहरी इलाकों के कार्यबल में महिलाओं की काफी कम भागीदारी में सुधार की जरूरत बताते कहा कि दुनिया भर में प्रभावी महिला सशक्तिकरण को लेकर अब भी काफी चुनौतियां हैं।
परमार्थ कार्य के लिए अपना वेतन दान करेंगे ट्रंप

परमार्थ कार्य के लिए अपना वेतन दान करेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल के अंत में अपना वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर परमार्थ कार्यों के लिए दान कर देंगे। इस खबर की जानकारी वाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने दी।
बच्चे अपने वजन का 35 प्रतिशत बोझ बस्ते के रूप में रोजाना पीठ पर ढो रहे

बच्चे अपने वजन का 35 प्रतिशत बोझ बस्ते के रूप में रोजाना पीठ पर ढो रहे

देश के छोटे बड़े शहरों में भारी-भरकम स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स तथा पानी की बोतल लेकर झुकी कमर और तिरछी चाल चलते मासूम स्कूल आते जाते दिख जाएंगे। इन मासूमों से स्कूली बस्ते सहजता से उठते भी नहीं, लेकिन वे स्कूल बैग ढोने के लिए मजबूर हैं। बच्चे अपने वजन का 35 प्रतिशत बोझ बस्ते के रूप में रोजाना पीठ पर ढोते हैं।
साठ प्रतिशत लोग डेट में अपने फोन पर ज्यादा ध्यान देते हैं: अध्ययन

साठ प्रतिशत लोग डेट में अपने फोन पर ज्यादा ध्यान देते हैं: अध्ययन

प्यार भले ही अंधा होता है लेकिन आजकल प्यार की ओर कदम बढ़ाने वाले लोगों की निगाहें अपने साथी के बजाए अपने फोन पर ज्यादा अटकी होती हैं। एक नये अध्ययन में यह पता चला है कि डेट पर लोग अपने साथी पर ध्यान देने की बजाए अपने मोबाइल फोन में ज्यादा मशगूल रहते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बम्पर मतदान होगा : सर्वे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बम्पर मतदान होगा : सर्वे

गोवा और पंजाब की तरह इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बम्पर मतदान होने की सम्भावना है। उद्योग मंडल एसोचैम के एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य के ज्यादातर नये और अन्य युवा मतदाताओं ने इस बार वोट डालने का इरादा जाहिर किया है।
धोनी ने कहा, विभाजित कप्तानी में विश्वास नहीं करता

धोनी ने कहा, विभाजित कप्तानी में विश्वास नहीं करता

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद छोड़ने के अपने अचानक लिये गये फैसले के संदर्भ में आज कहा कि भारत में अलग प्रारूप के लिये अलग कप्तान की व्यवस्था नहीं चलती। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अब तक की सबसे सफल टीम बनकर इतिहास रचेगी।
रिकॉर्ड 37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

रिकॉर्ड 37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है।
भूकंप के तेज झटकों से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की आशंका को लेकर चेतावनी

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की आशंका को लेकर चेतावनी

न्यूजीलैंड में रविवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। भूकंप के बाद दक्षिणी तटीय क्षेत्रों के लिए एक सुनामी चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिका: ताजा चुनावी सर्वेक्षण में कांटे की टक्कर, हिलेरी दो अंक से आगे

अमेरिका: ताजा चुनावी सर्वेक्षण में कांटे की टक्कर, हिलेरी दो अंक से आगे

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव से पूर्व कराए गए एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार व्हाइट हाउस के लिए मुकाबला और कांटे का हो गया है और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से मात्र दो प्रतिशत अंक से आगे हैं।
यूपी: कुनबे में कलह का हुआ फायदा, बढ़ा अखिलेश का कद

यूपी: कुनबे में कलह का हुआ फायदा, बढ़ा अखिलेश का कद

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से जारी कलह से सीधा फायदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। यह कहना है एक सर्वेक्षण एजेंसी का जिसने दो अलग-अलग सर्वेक्षण कर दावा किया है कि इस कलह से अखिलेश का कद राजनीतिक रूप से बढ़ा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement