Advertisement

Search Result : "Sinhlis Sports Club"

गांव बचेंगे तभी भारत बचेगा

गांव बचेंगे तभी भारत बचेगा

आज के गांव संचार क्रांति से तो जुड़ गये हैं लेकिन संवेदनशीलता और भाईचारा वहां से खत्म हो रही है, जो उनकी विशिष्ट पहचान थी। यह चिंता कांस्टीटयूशन क्लब में रविवार की शाम जिंदगी पाउंडेशन द्वारा साहित्यायन ट्रस्ट के विशेष सहयोग से आयोजित वर्तमानमेंगांव विषयक संगोष्ठी में शामिल लगभग सभी वक्ताओं ने व्यक्त की। लेखक राजेश सक्षम को सुरेन्द्र तिवारी सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यक्रम दिवंगत साहित्‍यकार सुरेंद्र तिवारी की याद में आयोजित किया गया।
पतंजलि के स्वामी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों में

पतंजलि के स्वामी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों में

योग गुरू रामदेव के करीबी सहयोगी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों की फॉर्व्स सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है। फॉर्व्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है।
मन की बात : पीएम मोदी ने ध्‍यानचंद को किया याद, गुरु गोपीचंद को किया सलाम

मन की बात : पीएम मोदी ने ध्‍यानचंद को किया याद, गुरु गोपीचंद को किया सलाम

'मन की बात' के 23 वें संस्‍करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की शैक्षिक समर्पण भावना को सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी की जन्मतिथि है। यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। मैं ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देता हूं और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूं। ध्यानचंद जी स्पोर्ट्समैन स्प्रिट और देशभक्ति की एक जीती-जागती मिसाल थे। पीएम मोदी ने कहा कि mygov.in पर कई लोगों ने रियो ओलंपिक और साक्षी, सिंधू के बारे में बोलने के लिए कहा है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि वे किसी भी तरह से, किसी से भी कम नहीं हैं।
कुश्ती संघ का दावा, नरसिंह मामले की साजिश में साई और नाडा के अधिकारी शामिल

कुश्ती संघ का दावा, नरसिंह मामले की साजिश में साई और नाडा के अधिकारी शामिल

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने अपने रवैये पर कायम रहते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि नरसिंह यादव पर डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध लगने के लिए साई और नाडा के कुछ जूनियर अधिकारी जिम्मेदार हैं।
रियो से लौटी एथलीट सुधा सिंह अस्पताल में, जीका का संदेह

रियो से लौटी एथलीट सुधा सिंह अस्पताल में, जीका का संदेह

रियो ओलंपिक से लौटी भारतीय एथलीट सुधा सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियो दि जिनेरियो से लौटने के बाद उनका बेंग्लुरू के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके जीका वायरस से पीडि़त होने का संदेह है।
राज्यवर्द्धन राठौड़ को खेल मंत्री बनाओ- मिल्खा सिंह

राज्यवर्द्धन राठौड़ को खेल मंत्री बनाओ- मिल्खा सिंह

उड़न सिख मिल्खा सिंह ने आज सलाह दी कि भविष्य में ओलंपिक जैसे कई खेलों वाले वैश्विक आयोजनों में बेहतर नतीजों के लिए राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को केंद्रीय खेल मंत्री बनाया जाए।
मेरे खिलाफ बदसलूकी की कोई शिकायत नहीं : विजय गोयल

मेरे खिलाफ बदसलूकी की कोई शिकायत नहीं : विजय गोयल

खेल मंत्री विजय गोयल ने उनके काफिले के खिलाफ आयोजन समिति द्वारा लगाये गए दुर्व्यवहार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक के वॉल्ट फाइनल में पहुंची

दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक के वॉल्ट फाइनल में पहुंची

पहली बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रही जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने व्यक्तिगत वॉल्ट फाइनल में जगह बनाकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। आठवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दीपा यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय हैं।
ओरलैंडो गोलीबारी के दौरान भारतीय मूल के मरीन ने बचाई कई लोगों की जान

ओरलैंडो गोलीबारी के दौरान भारतीय मूल के मरीन ने बचाई कई लोगों की जान

ओरलैंडो के समलैंगिक क्लब पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने को लेकर भारतीय मूल के एक पूर्व मरीन की खूब प्रशंसा हो रही है। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई थी।
अफगानिस्‍तान मूल के इस शख्‍स ने अमेरिका में खेली खून की होली

अफगानिस्‍तान मूल के इस शख्‍स ने अमेरिका में खेली खून की होली

अमेरिका में फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित एक ‘गे क्लब' में भारी हथियारों से लैस हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 50 लोगों की हत्‍या कर दी है। घटना में करीब 53 लोग घायल हैं। मीडिया के अनुसार अफगानिस्‍तान मूल के ओमर मतीन नामक व्‍यक्ति ने क्‍लब में गोलीबारी की। 29 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मतीन न्‍यूयार्क में पैदा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत मार गिराया। पुलिस का कहना है कि अमेरिका के इतिहास में अब तक का यह सबसे भयावह गोलीबारी कांड है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।