मुंबई में 1993 में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी मुस्तफा दौसा की बुधवार को मौत हो गयी। मुस्तफा को सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि मुस्तफा को हाइपरटेंशन और डायबिटीज की शिकायत थी।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत नूतन बहल के ठाणे की मुंब्रा पहाड़ी स्थित बंगले में लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित 6 लुटेरों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने गत गुरुवार को बंगले में घुसकर लूटपाट की थी।