जम्मू-कश्मीर में ईद के दिन भी कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये। हालांकि कश्मीर में मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल में उमड़ी यहां करीब 50 हजार लोगों ने नमाज अदा की।
दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार शाम को आंतकियों ने सिलसिलेवार 6 हमले किए। हमले में करीब 13 जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चार राइफलें भी लूट ली।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में हुई। सोनिया गंधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक हालात, गौरक्षा और कश्मीर में चल रही हिंसा के अलावा अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
कश्मीर में मौजूदा हालात को लेकर कांग्रेस उपाध्यदक्ष राहुल गांधी के बयानों के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उन पर हमला बोला है। स्वामी ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल में ही कश्मीर समस्या शुरू हो गई थी।
सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आज कतर के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इन सभी देशों ने कतर पर आंतकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है।