भाजपा नेता रूपा गांगुली के विवादास्पद बयान पर तृणमूल कांग्रेस के मंत्री ने चौंकाने वाला बयान दिया है। बंगाल में जारी हिंसा को लेकर रूपा गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधा था।
गुजरात में एक भाजपा नेता पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। यह आरोप वडोदरा के नर्मदा जिले में जयंती तड़वे नाम के नेता पर लगा है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन के साथ हुई तीखी नोकझोंक है। दोनों नेताओं ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
लगता है भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने की बहुत जल्दी है। तभी भाजपा से जुड़े लोग कुछ भी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा में आसनसोल जिले के आईटी विभाग के प्रभारी तरुण सेनगुप्ता की गिरफ्तारी से यही लगता है।
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से लीक से हटकर फिल्में बनाने का दौर चल रहा है। यूं तो बॉलीवुड में हमेशा से जब-तब अलग तरह के विषयों पर फिल्में बनती रहीं हैं। पहले इन फिल्मों को दर्शक वर्ग न होने का बहाना बनाकर खारिज कर दिया जाता था। पर अब पिछले कुछ समय मे सोशल मीडिया के कारण हर मुद्दे के बारे में लोग की समझ बढ़ी है।
एक ओर जहां आतंकी संगठन हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर को एक साल पूरा होने पर कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हैं। वहीं, इस बीच कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने एक विवादित बयान दे डाला है।