पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जो भी गड़बड़ी है, डोनाल्ड ट्रंप उसके पोस्टर ब्वाय हैं। हिलेरी की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने वाशिंगटन में अपने नए होटल का प्रचार करने के लिए चुनावी प्रचार अभियान से अवकाश लिया है।
डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से का ताजा शिकार अमेरिका के एक रक्षा विशेषज्ञ हुए हैं। दरअसल, इराकी शहर मोसुल में लड़ाई के संबंध में ट्रंप के विश्लेषण पर विशेषज्ञ ने सवाल उठाए थे जिसके जवाब में ट्रंप ने उन्हें सैन्य रणनीति के पाठ पढ़ाने की पेशकश कर दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप हर उस चीज को निशाना बना रहे हैं जिसने 240 वर्षों से अमेरिका को सबसे जुदा देश बनाए रखा है और अपनी पूरी प्रचार मुहिम में अमेरिका के विभिन्न समूहों को निशाना बनाने के बाद ट्रंप का अंतिम निशाना अब खुद लोकतंत्र है।
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय अमेरिकी समुदाय तक पहुंचने के प्रयासों के तहत उनकी पुत्रवधू ने वर्जीनिया में एक हिंदू मंदिर में दीपावली मनाई। वर्जीनिया ऐसा अहम राज्य है जहां डेमोक्रेटिक एवं रिपब्लिकन उम्मीदवारों में से किसी को भी बड़ी संख्या में बहुमत मिलने की स्थिति नहीं दिख रही है।
जानेमाने भारतीय अमेरिकी लेखक और धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के भावनात्मक विकास की तुलना तीन साल के बच्चे से करते हुए कहा है कि उनका आत्मसम्मान बेहद कम है।
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि वह अमेरिकी लोकतांत्रिक परंपराओं से घृणा करते हैं और ट्रंप के खिलाफ देश और दोनों दलों के नेता एकजुट हो रहे हैं।
क्लीवलैंड में रह रहे कई भारतीय अमेरिकी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आठ नवंबर को होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसके लिए मतदान किया जाए। बहरहाल, इनमें से कई का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की ओर है और उनका कहना है कि महिलाओं और आव्रजन के लिए डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से उन्हें डर लगता है।
डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीनेटर टिम कैने ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्टपति चुनाव में गड़बड़ी का बहाना बस इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वह आम चुनाव हार जायेंगे।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि यदि वह सत्ता में आते हैं तो भारत और अमेरिका 'पक्के दोस्त' बन जाएंगे। उनका एक साथ 'अभूतपूर्व भविष्य' होगा। ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने भारत को एक 'अहम रणनीतिक सहयोगी' बताया।