जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाईवे पर आज आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना का 2 जवान शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रुप से जवान घायल हो गए। आज ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के तीन साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
हिंसा की आग में पिछले कई दिनों से सुलग रहे सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में शुक्रवार को पहली बार खुशी का महौल देखने को मिला। इस खुशी का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक दलित परिवार में दो बहनों की शादी को लेकर था। शादी की वजह से गांव में कई दिनों के बाद खुशी का माहौल दिखा।
आतंकवाद विरोधी अभियान में निरंतर प्रयास करने के लिए मेजर लीतुल गोगोई को पुरस्कृत किया गया है। मेजर गोगोई पर कश्मीर में एक व्यक्ति को जीप से बांधकर घुमाने का आरोप है।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलाबारी को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन भेजा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के दो जवान घायल हो गए।
गोरक्षा के नाम पर हमले और तेज होते जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के सिरसा खदारपुर गांव में गोरक्षा दल के लोगों ने गौ तस्कर समझकर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो अन्य साथियों को आज पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी है। एक युवती ने प्रजापति और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे कश्मीरी छात्रों पर हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान के मेवाड़ में फिर एक कश्मीरी छात्र के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जबकि कुछ ही दिन पहले केन्द्रीय गृहमंत्री ने इन मामलों पर सख्त रूख अपनाया था।
कश्मीर में सेना और स्थानीय लोगों के संघर्ष का वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरी छात्रों को भी इस वीडियो की वजह से मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। एक तरफ जहां राजस्थान में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की खबर मिल रही है वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ पोस्टर लगाए जा रहे हैं।